गोपालगंज में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS रेफर

Bihar Crime News: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर गोपालगंज में धारदार हथियार से हमला हो गया है, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में पटना AIIMS में इलाज जारी है.
Bollywood actor Pankaj Tripathi brother attacked

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला

Bihar: बिहार के गोपालगंज में एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर हमला हो गया है. जानकारी के अनुसार, यह हमला एक पुराने विवाद के चलते किया गया है. धारदार हथियार के हमले में बिजेंद्र नाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई है और छापेमारी शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, यह मामला गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव का है. जहां पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर उनके ही पड़ोसियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए पटना अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रेफर कर दिया गया. जहां उनका इलाज जारी है.

इस घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, उनका गांव के ही कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. फिलहाल, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मुख्य आरोपी की भी पहचान कर ली है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. हमला करने के पीछे मुख्य वजह क्या रही, अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ेंः गुरुग्राम में सड़क पर साइड न देने पर छात्रों ने की युवक से मारपीट! डंडों से तोड़ दी कार, BBA के दो स्टूडेंट गि‍रफ्तार

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

गोपालगंज में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें