संविधान दिवस पर CJP का बड़ा ऐलान, अब नागपुर में होगा कॉकरोचों का ‘हल्लाबोल’
संविधान दिवस पर CJP का बड़ा ऐलान, अब नागपुर में होगा कॉकरोचों का 'हल्लाबोल'
Cockroaches’ Halla Bol Announced: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक बार फिर भाजपा के गढ़ में हुंकार भरने का ऐलान कर दिया है. दिपके ने आज मंगलवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर ऐलान किया है कि वे महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ी रैली करने जा रहे हैं. इस रैली को ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ का नारा दिया गया है. बड़ा सवाल ये भी है कि आखिर दिपके ने रैली के लिए नागपुर ही क्यों चुना?
अभिजीत दिपके ने इस कार्यक्रम में शामिल होने और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है. दिपके ने कहा, संविधान दिवस पर सभी लोग एक साथ आकर लोकतंत्र की रक्षा करने, संविधान के मूल्यों को बनाए रखने और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें. इस दौरान दिपके ने बताया कि अब अगली मुलाकात 26 नवंबर को नागपुर में होगी.
गोवा में बढ़ाई हलचल
सीजेपी ने हाल ही में गोवा में बड़े प्रदर्शन की बात कही थी. इस दौरान धारा 39A का विरोध करने वालों का साथ भी मिल गया. सीजेपी ने कहा उनकी पार्टी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र भी जारी करेगी और गोवा में 39 A को खत्म कराएगी. गोवा चुनाव से पहले सीजेपी ने वहां की राजनीति में हलचल तेज कर दी है.
RSS के गढ़ में CJP
सीजेपी ने नागपुर में रैली का ऐलान कर सियासी हलचल तेज कर दी है. क्योंकि यह भाजपा के दो बड़े नेताओं और आरएसएस का गढ़ भी है. भाजपा के लिए काफी लंबे समय से मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है. हाल ही में यहां विधान परिषद का चुनाव भी हुआ, जिसमें भाजपा को तगड़ा झटका मिला. अब सीजेपी ने भी भाजपा के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. भाजपा के मजबूत गढ़ में सीजेपी ने रैली का ऐलान कर सियासी हलचल तेज कर दी है.



