Petrol-Diesel Rate: भर-भराकर गिरी कच्चे तेल की कीमत, क्या सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल, जानें आज का भाव

Petrol-Diesel: अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच युद्ध विराम पर सहमति बन गई है. कच्चे तेल की कीमत भी काफी कम हो गई है. ऐसे में आम आदमी के मन में एक ही सवाल है कि अब क्या पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे?
Petrol-Diesel Rate

पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच 28 फरवरी से जंग छिड़ गई थी. जिसमें अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर मिसाइलें दागी. ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजरायल पर कई हमले किए. इस दौरान ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी बंद कर दिया. जिसकी वजह से दुनियाभर में ईंधन की कीमतों पर बढ़ी उछाल देखी गई. कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगीं. लेकिन अब तीनों देशों ने युद्ध विराम पर सहमति जताई है. कच्चे तेल की कीमत भी काफी कम हो गई है. ऐसे में आम आदमी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर क्या पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे.

कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से दुनियाभर में ईंधन की कीमतों पर प्रभाव पड़ा है. भारत में भी पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस के दाम बढ़े हैं. लेकिन राहत की बात यह है कि आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. तेल-गैस कंपनियों ने ईंधन के दाम यथावत रखे हैं.

ये भी पढ़ेंः डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा, पेट्रोल के एक्सपोर्ट दर में बदलाव नहीं, नई दरें आज से लागू

25 मई के बाद नहीं बढ़े दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगर कच्चे तेल की बात करें, तो आज सुबह के कारोबार में ब्रेंट क्रूड 1.33 फीसदी (1.06 डॉलर) लुढ़ककर 78.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. यानी युद्ध विराम के संकेत मिलने के बाद से ही कच्चे तेल में लगातार गिरावट जारी रही. लेकिन 25 मई के बाद भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों को कोई बदलाव नहीं किया गया है. जबकि पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि तेल-गैस कंपनियां काफी घाटे में होने के बावजूद आम लोगों को राहत देने का प्रयास कर रही हैं.

आज का पेट्रोल-डीजल का दाम

शहरपेट्रोल के दामडीजल के दाम
दिल्ली102.12 रुपए95.20 रुपए
कोलकाता113.51 रुपए99.82 रुपए
नोएडा102.12 रुपए97.56 रुपए
चंडीगढ़101.51 रुपए89.47 रुपए
मुंबई111.21 रुपए97.83 रुपए
चेन्नई 107.77 रुपए99.55 रुपए
लखनऊ 101.89 रुपए95.36 रुपए
पटना113.37 रुपए99.36 रुपए
रांची105.26 रुपए100.49 रुपए
भोपाल114.57 रुपए99.64 रुपए







ज़रूर पढ़ें