डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा, पेट्रोल के एक्सपोर्ट दर में बदलाव नहीं, नई दरें आज से लागू
डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा
Windfall Tax Hike: सरकार ने डीजल और ATF एक्सपोर्ट पर ड्यूटी बढ़ी विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है. जिसके बाद डीजल के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी की दर 14 रुपये प्रति लीटर और ATF के एक्सपोर्ट पर 12.5 रुपये प्रति लीटर होगी. पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां जानें कितना बढ़ा टैक्स.
राहत की खबर है कि घरेलू इस्तेमाल के लिए मंजूर पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा एक्साइज ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकार ने डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक विंडफॉल टैक्स बढ़ाया है. बढ़ी हुई दरें आज से लागू होंगी.
डीज़ल और ATF एक्सपोर्ट पर ड्यूटी बढ़ी | डीज़ल के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी की दर 14 रुपये प्रति लीटर और ATF के एक्सपोर्ट पर 12.5 रुपये प्रति लीटर होगी। पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
घरेलू इस्तेमाल के लिए मंज़ूर पेट्रोल और डीज़ल पर मौजूदा एक्साइज़… pic.twitter.com/2vBZI0WlsF
30 जून तक रहेगी बढ़ोत्तरी
मिडिल ईस्ट जंग को लेकर अमेरिका और ईरान ने समझौते पर सहमति जताई है. जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत भर-भराकर गिर गई. लेकिन सरकार ने इसी बीच डीजल और विमान ईंधन (ATF) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है. वित्त मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि शुल्क बढ़ोत्तरी 16 जून से 30 जून तक रहेगी.
ये भी पढ़ेंः पेट्रोल को अलविदा कहने की तैयारी! सरकार ने E100 पेट्रोल को दी मंजूरी, 2 महीने के भीरत लॉन्च होगी गाड़ियां
पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं
सरकार के मुताबिक, विंडफॉल टैक्स बढ़ाने के पीछे का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि एक्सपोर्टर्स कीमतों में अंतर का गलत फायदा न उठा सकें. लेकिन राहत की खबर है कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली मौजूदा दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. फिलहाल, इन दिनों कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है.