MP DA Hike: एमपी के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 से 58 फीसदी हुआ, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
MP DA Hike: महंगाई भत्ता को बढ़ाकर 55 से 58 फीसदी कर दिया गया है. इसके लिए वित्त विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. प्रदेश के 4.5 लाख कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से राशि का भुगतान किया जाएगा.
फाइल फोटो
MP DA Hike: मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. महंगाई भत्ता को बढ़ाकर 55 से 58 फीसदी कर दिया गया है. इसके लिए वित्त विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. प्रदेश के 4.5 लाख कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से राशि का भुगतान किया जाएगा.
6 किस्तों में मिलेगा एरियर्स
- सातवें वेतनमान के तहत शासकीय कर्मचारियों को 58 फीसदी भत्ता दिया जाएगा.
- महंगाई भत्ते का लाभ 1 अप्रैल 2026 से किया जाएगा.
- कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा.
- अप्रैल 2026 से पहले के महंगाई भत्ते का भुगतान एरियर्स के जरिए किया जाएगा.
- एरियर को 6 किस्तों में में दिया जाएगा.
- एरियर की राशि 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए होगी. मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में राशि दी जाएगी.
- सरकार की ओर स्पष्ट से किया गया है कि महंगाई भत्ते को वेतन के रूप नहीं माना जाएगा.
ये भी पढ़ें: धार भोजशाला मामले में 6 अप्रैल से होगी नियमित सुनवाई, HC ने कहा- पहले याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनी जाएंगीं
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था
- होली के अवसर पर सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी थी.
- महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था. अब ये राशि 55 से 58 प्रतिशत हो जाएगी.
- इसके लागू होने के बाद कर्मचारियों की मासिक वेतन में 465 रुपये से 4230 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी.
- कर्मचारियों के खातों में 4185 रुपये से 38070 रुपये एरियर्स मिलने की संभावना है.
- अब तक प्रदेश के कर्मचारियों को 55 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था जो 1 जनवरी 2025 से लागू किया गया था.
- पेंशनर्स को महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 के स्थान पर 1 जनवरी 2026 से देने का निर्णय लिया गया है.