दिल्ली की हवा हुई जहरीली, पंजाबी बाग में AQI 450 पहुंचा, 11 इलाकों में स्थिति गंभीर

Delhi AQI: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है. रविवार सुबह भी शहर के कई इलाकों में धुंध की मोटी परत छाई रही.
Delhi AQI

दिल्ली में AQI 450 पार (फाइल फोटो)

Delhi AQI: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है. रविवार सुबह भी शहर के कई इलाकों में धुंध की मोटी परत छाई रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से सुबह 6 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया. प्रदूषण का यह स्तर गंभीर श्रेणी में आता है और लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता है.

पंजाबी बाग में सबसे ज्यादा प्रदूषण

आंकड़ों के मुताबिक, पंजाबी बाग दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां AQI 450 दर्ज किया गया. वहीं, आरके पुरम में 449, IIT दिल्ली में 446 और द्वारका में 444 का स्तर रहा. मथुरा रोड में AQI 425, सिरीफोर्ट और नॉर्थ कैंपस (DU) में 423-423 दर्ज किया गया. चांदनी चौक में 417, पूसा में 415, बुराड़ी क्रॉसिंग में 411 और NSUT जाफरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 409 रहा. इन सभी इलाकों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है.

▶ Vistaar News YouTube

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें