मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें, अमित शाह से मुलाकात करेंगे देवेंद्र फडणवीस, श्रीकांत शिंदे के नाम पर चर्चा तेज

Devendra Fadnavis Delhi Visit: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे के नाम को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. केंद्र की सरकार में जगह मिल सकती है. फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
Dharmendra Pradhan resignation Devendra fadnavis and Shrikant shinde delhi visit amit shah cabinet reshuffle

देवेंद्र फडणवीस, अमित शाह और श्रीकांत शिंदे

Devendra Fadnavis Delhi Visit: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. अगले शिक्षा मंत्री को लेकर लोग संभावनाएं तलाशने लगे हैं. इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली दौरे पर हैं. जानकारी है कि उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होगी. इस मीटिंग के कई मायने निकाले जा रहे हैं. इसे कैबिनेट में फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है.

श्रीकांत शिंदे को मिलेगी कैबिनेट में जगह

दरअसल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे के नाम को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. केंद्र की सरकार में जगह मिल सकती है. फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कहा जा रहा है कि शिंदे को कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है.

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने जून के महीने में आंदोलन शुरू किया. CJP ने 6 जून को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया. केंद्र के सामने सीजेपी ने तीन मांगें रखी थीं, इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी परीक्षा प्रणाली में सुधार और तीसरी मांग जिन छात्रों ने आत्महत्या की, उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए. तीसरे दौर की वार्ता में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने CJP की सारी मांगों को मान लिया है.

ये भी पढ़ें: ‘आंदोलन में लाइमलाइट खाने आ गया विपक्ष’, CJP प्रोटेस्ट को लेकर बागी टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने तोड़ी चुप्पी

इस्तीफे के बाद प्रधान ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर पोस्ट करके धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं. देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे. हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें. इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है.

ज़रूर पढ़ें