सौरभ भारद्वाज-जरनैल सिंह के खिलाफ FIR, मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा का आरोप
AAP नेता सौरभ भारद्वाज
Government Work Obstruction Case: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. उनके खिलाफ मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा का आरोप है. AAP नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने FIR दर्ज कराई है. फिलहाल, इस मामले के बाद राजनीति और गरमा गई है.
AAP नेताओं ने पुलिस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क के निरीक्षण के दौरान थप्पड़ मारने की घटना को लेकर दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी. इस दौरान पुलिस ने AAP के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. अब सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है.
Delhi Police say, "An FIR has been registered regarding the assault on a Delhi Police Head Constable. The FIR mentions the names of Saurabh Bhardwaj, Jarnail Singh, and AAP workers. An FIR has also been registered against Sahib Singh. Arvind Kejriwal had visited Tilak Nagar…
— ANI (@ANI) September 29, 2026
दिल्ली पुलिस के जवान पर हमले का आरोप
दिल्ली पुलिस ने बताया कि AAP नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल पर हमला किया था. जिसमें में सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह समेत कई AAP कार्यकर्ता शामिल रहे. FIR साहिब सिंह के खिलाफ भी दर्ज कराई गई है.
ये भी पढ़ेंः कुमार विश्वास की सियासत में फिर होने जा रही एंट्री? BJP की इस लिस्ट के बाद हलचल तेज
यह वारदात उस दौरान हुई. जब पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल तिलक नगर गए थे. इसी दौरान दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल सादे कपड़ों में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. तभी AAP समर्थकों की भीड़ ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. घायल हेड कॉन्स्टेबल का मेडिकल टेस्ट कराया गया. इसके बाद सरकारी कर्मचारी को उसके काम में बाधा डालने और उस पर हमला करने से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है.