Delhi Restaurant Fire: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, अब तक 21 लोगों की मौत, कई घायल

Delhi Multi Storey Restaurant Fire Incident: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 21 लोगों को मौत की खबर आ रही है.
Delhi Restaurent Fire

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग लगने से 10 की मौत

Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 21 लोगों को मौत की खबर आ रही है. दिल्ली पुलिस ने 21 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

यह घटना दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट की है, जहां दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 9ः45 बजे आग लगने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे DFS के कर्मचारियों ने बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और CATS एम्बुलेंस से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. भीषण आग को देखते हुए नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर भी मौके पर मौजूद हैं.

आग की वजहों का पता लगाने में जुटा प्रशासन

मालवीय नगर के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, “जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया. इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था. अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है. ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसलिए सख्त कार्रवाई करनी आवश्यक है. यहां किसी और लाइसेंस के आधार पर होटल चलाया जा रहा था. समय में BSES ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी जिस वजह से ये हादसा नियंत्रण में आ गया.”

दमकलकर्मियों ने कई लोगों की बचाई जान

रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि भीषण आग से बचने के लिए लोग रेलिंग से कूदते नजर आ रहे हैं. आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें काफी दूर तक जा रही थी और सिर्फ धुएं का गुबार ही नजर आ रहा था. दमकलकर्मियों ने कई लोगों को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला और उनकी जान बचाई, लेकिन तब कई करीब 20 लोगों की जान जा चुकी थी.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, जिंदा जले 5 लोग, MP के रहने वाले थे सभी

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, घायलों के जल्द ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और हौसला मिलने की प्रार्थना करती हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया. प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

ज़रूर पढ़ें