वरमाला ने दौरान दूल्हे ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गई दुल्हन? आपस में भिड़े बाराती-घराती, बैरंग लौटी बारात

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के कहा कि “घर चलो, तुम्हें ठीक कर दूंगा. फिर क्या इतना सुनते ही दुल्हन भड़क गई. मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया.
Vaishali Bride News

वैशाली में दूल्हे ने दी धमकी तो भड़की दुल्हन

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में एक शादी समारोह के दौरान हड़कंप मच गया. शादी के दौरान जब वरमाला पहनाया जा रहा था. उसी दौरान दूल्हे ने दुल्हन के कहा कि “घर चलो, तुम्हें ठीक कर दूंगा. फिर क्या इतना सुनते ही दुल्हन भड़क गई. मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इस दौरान लोगों ने काफी देर तक मनाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन ने एक नहीं सुना और शादी से इनकार कर दिया. जानें क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के रहने वाले रामचंद्र राम के पुत्र कुंदन कुमार की शादी कुतुबपुर निवासी विजय राम की पुत्री मौसम कुमारी से हो रही थी. इसी दौरान दूल्हे ने धमकी दी तो दुल्हन बिगड़ गई और शादी के लिए इनकार कर दिया. कार्यक्रम के अनुसार दूल्हा बारात तय समय पर बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा और सारी रश्में हो ही रही थी, लेकिन जैसे ही वरमाला के लिए गए, तो बवाल मच गया.

पुलिस ने मामले को शांत कराया

इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, वरमाला के दौरान हुए विवाद के बाद कुछ लोग अचानक से दुल्हन के कमरे में घुस गए और जबरदस्ती बाहर निकालने का प्रयास करने लगे. जब दुल्हन के परिजनों ने आपत्ति जताई, तो विवाद बढ़ गया.

ये भी पढ़ेंः ‘साहब, पति ही करवाता है मेरा रेप…’, महिला का सनसनीखेज दावा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

कुर्सियां और गाड़ियों के शीशे तोड़े

इस दौरान बाराती भी घरातियों से भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी. जिसमें करीब दर्जनों लोगों को चोट आई है. इस दौरान काफी नुकसान भी हुआ. कई कुर्सियां टूटीं और गाड़ियों के शीशे भी फोड़ डाले. लेकिन मामला तब और बिगड़ गया जब दूल्हे ने दुल्हन से कहा कि घर चलो, तुम्हें ठीक कर दूंगा. फिलहाल इस मामले को लेकर किसी पक्ष ने लिखित में शिकायत नहीं दर्ज कराई है.

ज़रूर पढ़ें