‘घूंघट तभी उठाऊंगी, जब 90 लाख मिलेंगे…’, सुहागरात पर पत्नी की बात सुन हैरान रह गया दूल्हा, जानें क्या है मामला
आगरा में दुल्हन ने सुहागरात के दिन पति से मांगे 90 लाख रुपए
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादी के पहले ही दिन दूल्हा और दुल्हन के बीच दरार पड़ गई. आरोप है कि दुल्हन ने सुहागरात के समय पति से करीब 90 लाख रुपए की मांग कर दी. दुल्हन ने कहा कि घूंघट तभी खुलेगा. जब 90 लाख रुपए मिल जाएंगे. यह सुनते ही ससुराल पक्ष के लोग हैरान रह गए. दोनों की शादी पिछले साल अप्रैल महीने में ही हुई थी. मामला अब कोर्ट पहुंच गया है. जानें क्या है पूरा मामला?
दूल्हे और उसके परिवार का आरोप है कि सुहागरात पर महिला ने पैसे की मांग की. जब पैसे नहीं दिए गए तो वह सभी गहने लेकर मायके चली गई. जिसकी वजह से दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया. इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने धमकी भी दी, कि अगर पैसे नहीं दिए ऐसा नुकसान पहुंचाएंगे कि ध्यान रखेंगे. व्हाट्सएप पर बैंक खाता की डिटेल भेजकर पैसा ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया.
पहले भी हो चुका है विवाद
पीड़ित परिवार के मुताबिक एक बार दुल्हन अपने मायके से करीब 8-10 लोगों को लेकर पहुंची और घर के बाहर ताला लगा दिया. इस दौरान मामला और बिगड़ गया. परिवार ने तो यह भी आरोप लगाया कि पीएनजी गैस पाइप लाइन से छेड़छाड़ कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. किसी प्रकार से पुलिस को सूचना देकर जान बचाई. पुलिस ने ताला खोलकर बाहर निकाला. इस दौरान पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने भी रिपोर्ट नहीं लिखा.
ये भी पढ़ेंः एक दुल्हन, 2 बारातें! दोनों दूल्हे शादी करने पर अड़े, फिर किसके साथ विदा हुई दुल्हन?
कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
दूल्हे का परिवार पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. पुलिस ने भी कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है जांच की जा रही है. इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे. सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, डरा-सहमा परिवार न्यायालय से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है.