जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायकों ने लहराया खामेनेई का पोस्टर, BJP-कांग्रेस के बीच धक्का-मुक्की, Video

Jammu Kashmir Vidhan Sabha: शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही होनी थी, लेकिन विधानसभा शुरू होते ही माहौल पूरी तरह गरमा गया. मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया.
Jammu Kashmir Vidhan Sabha

जम्मू-कश्मीर विधानसभा

Jammu Kashmir Vidhan Sabha: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की इजरायल हमले में मौत हो गई थी. जिसको लेकर उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन ना सिर्फ ईरान और मुस्लिम देशों तक ही सीमित रहा, बल्कि उसके आग की लपटें भारत तक पहुंच गई हैं. भारत में भी कई जगहों पर कड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था. अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी मिडिल ईस्ट जंग को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है. जिसकी वजह से विधानसभा करीब 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई.

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही होनी थी, लेकिन विधानसभा शुरू होते ही माहौल पूरी तरह गरमा गया. उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और महबूबा मुफ्ती की पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के विधायकों ने विधानसभा के अंदर’इजरायल मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के बैनर लहराए और देशभक्ति के नारे लगाए.

क्या हुआ?

विधानसभा की जैसे ही कार्रवाई शुरू होने लगी, तो नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक वेल में उतर आए. इस दौरान अमेरिका विरोधी और इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए. नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने मिडिल ईस्ट जंग को लेकर सदन में चर्चा के लिए प्रस्ताव भी पेश किया था. हालांकि, जोरदार हंगामे के बीच सदन स्थगित हो गई और परिसर के बाहर भारती सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया.

ये भी पढ़ेंः देश में लगेगा लॉकडाउन? अफवाहों पर क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री, किरेन रिजिजू का भी आया बयान

विरोध प्रदर्शन जारी

सदन में हंगामें के बीच भाजपा और कांग्रेस के विधायक भी आमने-सामने आ गए. दोनों ओर से एक दूसरे दल के नेताओं के खिलाफ नारे लगाए जाने लगे. मामला सिर्फ नारे तक ही सीमित नहीं रहा. देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. इस दौरान अगर मार्शल समय पर नहीं पहुंचते और बीच-बचाव करते तो हाथापाई तक नौबत आ सकती थी. फिलहाल, अभी भी विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी जारी है.

ज़रूर पढ़ें