क्या आज ही खत्म हो जाएगा जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट? दिल्ली पुलिस का बयान आया सामने

Jantar Mantar Protest: नई दिल्ली DCP का बयान सामने आया है. इसमें पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फैक्ट चेक में ये वीडियो पुराना निकला है. दिल्ली पुलिस द्वारा इस तरह का कोई बयान नहीं जारी नहीं किया गया है.
jantar mantar cjp protest end at 7 pm july 19 delhi police clarified

दिल्ली: जंतर मंतर में प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दावा किया जा रहा है कि 19 जुलाई की शाम 7 बजे ये खत्म हो जाएगा. सोशल मीडिया में इसे लेकर बयानबाजी की जा रही है. इन दावों के बीच नई दिल्ली DCP का बयान सामने आया है.

भ्रामक और गुमराह करने वाला वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पुलिस प्रदर्शनकारियों को शाम सात बजे तक जगह खाली करने के लिए कह रही है. इस वीडियो पर नई दिल्ली DCP का बयान सामने आया है. इसमें पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फैक्ट चेक में ये वीडियो पुराना निकला है. दिल्ली पुलिस द्वारा इस तरह का कोई बयान नहीं जारी नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर करके भ्रम फैला रहे हैं और गुमराह कर रहे हैं.

संसद मार्च के लिए गाइडलाइन

सोनम वांगचुके के नेतृत्व में कॉकरोच जनता पार्टी 20 जुलाई को संसद भवन तक मार्च निकालने वाली है. इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है. मार्च के दौरान क्या करना है? क्या नहीं? इसे बताया गया है. सबसे बड़ी बात ये है कि कल से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है.

ये करना है – राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लाएं, संविधान अपने पास रखें, केवल सकारात्मक नारे लगाएं, सबकुछ रिकॉर्ड करें और शांति बनाए रखें

ये नहीं करना है – घर से खाना खाकर आएं, दोपट्टा या कैप पहनकर आएं, गलत गतिविधियों के दौरान चुप ना रहें

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को हाईकोर्ट से झटका! प्राइवेट अस्पताल भेजने की मांग ठुकराई, सरकार से 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस ने लागू की धारा 163

CJP के संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से बयान दिया गया है कि इसके लिए ना तो अनुमति मांगी गई है ना ही कोई परमिशन दी गई है. इसके साथ ही बताया है कि इलाके में धारा 163 लगा दी गई है. जंतर-मंतर को छोड़कर अन्य किसी इलाके मे पूर्व अनुमति के बिन मार्च, जुलूस, विरोध प्रदर्शन और 5 या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर सख्त रोक रहेगी.

ज़रूर पढ़ें