‘ईरान की तरह भारत भी महासागर से निकलने वाले जहाजों पर लगाए टोल…”, दिग्गज बैंकर की सलाह

Hormuz Toll Tax: अजय बग्गा ने भारत सरकार को सलाह देते हुए कहा कि ईरान की तरह भारत भी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप पर टोल लगाए.
india levy toll in Andaman

अजय बग्गा बोले भारत भी ईरान की तरह महासागर में टोल लगाए

Hormuz Toll Tax: अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से ईरान टैक्स वसूलेगा, तो भारत को भी अंडमान पर टोल वसूलने शुरू कर देने चाहिए. यह कहना है भारत के दिग्गज बैंकर अजय बग्गा का. अजय बग्गा इंडियन फाइनेंशियल सेक्टर के बड़े खिलाड़ी हैं, जिनकी राय मार्केट और जियो-पॉलिटिक्स दोनों पर ली जाती है. हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग को लेकर दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई है, लेकिन इस दौरान ईरान ने होर्मुज पर कंट्रोल रखने की मांग की है. ईरान का कहना है कि अब वह होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल के रूप में कम से कम एक डॉलर प्रति बैरल की राशि वसूलेगा.

अजय बग्गा ने क्या कहा?

भारत के दिग्गज बैंकर अजय बग्गा ने कहा कि अगर ईरान को होर्मुज में टोल लगाने की छूट मिल गई, तो यह एक खतरनाक मिसाल बन जाएगी. फिर सिंगापुर मलक्का स्ट्रेट में और तुर्की बोस्फोर में भी टोल लगा सकते हैं. भारत को सलाह देते हुए कहा कि अपनी नौसेना को अंडमान के दक्षिण में तैनात करना चाहिए और हिंद महासागर से गुजरने वाले सभी जहाजों पर टोल लगाना शुरू कर देना चाहिए. नियम आधारित व्यवस्था के तहत मानव निर्मित पनामा और स्वेज नहरों पर शुल्क लगाया जाना था. प्राकृतिक जलमार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नियमों द्वारा शासित थे, जो निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करते थे. अब इसे चुनौती दी जा रही है.

ईरान भले ही होर्मुज पर टोल वसूलने की बात कर रहा है. लेकिन नियमों के अनुसार, प्रकृति की ओर से बने जलमार्गों पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा. इसके बावजूद भी ईरान टोल लगाने पर अड़ा हुआ है. अगर देखा जाए, तो होर्मुज से गुजरने वाले ईरान के हिसाब से टोल दें, तो करीब 2.5 मिलियन डॉलर प्रति शिपमेंट अतिरिक्त खर्च आएगा. इसका असर दुनियाभर के तेल की कीमतों पर देखने को मिलेगा.

अजय बग्गा ने दी सलाह?

अजय बग्गा ने भारत सरकार को सलाह देते हुए कहा कि भारत भी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप पर टोल लगाए. यह क्षेत्र मलक्का स्ट्रेट के प्रवेश द्वार के पास है. जहां से भारत और इंडोनेशिया की समुद्री सीमा लगभग जुड़ी हुई है. यहां पर टोल लगाना समुद्री सुरक्षा और व्यापार, रणनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण रहेगा.

ज़रूर पढ़ें