Kharge On PM Modi: खड़गे ने पीएम मोदी को बताया ‘आतंकी’, फिर देने लगे सफाई, Video
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी का आतंकी बताया.
Kharge On PM Modi: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कह दिया. हालांकि उन्होंने तुरंत ही सफाई भी देना शुरू कर दिया. खड़गे बोले कि मैंने ‘आतंकवादी’ नहीं कहा, मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं. अब यह मामला तूल पकड़ लिया है. भाजपा ने खड़गे के इस बयान को लेकर कहा कि उन्होंने 140 भारतीयों का अपमान किया है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “वे (AIADMK) मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक ‘आतंकवादी’ हैं और वह समानता में विश्वास नहीं रखते. उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती. ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं.”
चेन्नई, तमिलनाडु: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "वे (AIADMK) मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं और वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को… pic.twitter.com/N22wMhRJ0x
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 21, 2026
खड़गे ने चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान मोदी को ‘आतंकी’ कहते हुए कहा, AIADMK पेरियार और आम्बेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है. मोदी और शाह ने पहले भी चुनी हुई सरकारों को गिराने का प्रयास किया है. आपको पता होगा कि 11 साल में उन्होंने कई सरकारें गिराई, विधायकों को खरीदा, राज्यसभा सांसदों को खरीदा. इन्होंने सीबीआई, ईडी और आईटी जैसी सभी संस्थानों का गलत प्रयोग किया है.
#WATCH चेन्नई, तमिलनाडु: भाजपा के तमिलनाडु चुनाव इंचार्ज पीयूष गोयल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा, "… प्रधानमंत्री मोदी हम सभी के द्वारा चुने गए हैं… विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहकर आज 8 करोड़ तमिलनाडु के लोगों का अपमान किया… pic.twitter.com/Ot8CJ2suq4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2026
खड़गे को माफी मांगनी चाहिए: पीयूष गोयल
खड़गे के ‘आतंकी’ वाले बयान पर जमकर बवाल मचा हुआ है. भाजपा के तमिलनाडु चुनाव इंचार्ज पीयूष गोयल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हम सभी के द्वारा चुने गए हैं. विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘आतंकवादी’ कहकर आज 8 करोड़ तमिलनाडु के लोगों का अपमान किया है. मल्लिकार्जुन खड़गे और एम.के. स्टालिन ने 140 करोड़ भारतीयों को बेइज्जत किया है. मैं इसकी निंदा करता हूं और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.”
ये भी पढ़ेंः ‘राजनीति में बेड शेयर करके आती हैं 90% महिलाएं, नेताओं के रूम से…’, पप्पू यादव का बेहूदा बयान, भड़की BJP