‘हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं…’ CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिड़गिड़ाया, UP STF ने बिहार से दबोचा

UP News: मौलाना अब्दुल्ला सालीम कासमी को यूपी STF ने गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए लाई, तो वह लड़खड़ाता नजर आया. इस दौरान बार-बार वह अपने किए पर माफी मांग रहा था.
Abdullah Salim Qasmi Arrest

मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को एक मौलाना ने करीब 2 साल साल पहले अभद्र टिप्पणी की थी. जिसे यूपी STF ने अब गिरफ्तार कर लिया है. मौलाना की गिरफ्तारी बिहार में हुई, लेकिन STF ने पूछताछ करने के लिए यूपी ले आई है. इस दौरान मौलाना अब्दुल्ला सालीम कासमी हाथ जोड़ता और माफी मांगता नजर आया.

जब मौलाना अब्दुल्ला सालीम कासमी को यूपी STF ने गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए लाई, तो वह लड़खड़ाता नजर आया. इस दौरान बार-बार वह अपने किए पर माफी मांग रहा था. मौलान ने सफाई देते हुए कहा, मैं 5 मई 2024 को जिला भागलपुर के एक बस्ती मीरांचल में एक समाज सुधार कार्यक्रम मैं हाजिर हुआ था. इस दौरान भाषण के समय मेरी जुबान से कुछ ऐसी गंदी बातें यूपी के सीएम की माता जी के लिए निकलीं. जो मेरी जुबान से नहीं निकलना चाहिए था. मैं अपनी इस गलती का बिल्कुल हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं.

सीएम योगी से माफी मांगी

मौलाना ने कहा कि मैं अपने जुर्म को स्वीकार करता हूं. मुझसे अब ऐसी दोबारा गलती नहीं होगी. इसके साथ ही मैं अपने तमाम साथियों ये पैगाम देना चाहता हूं कि आप कभी भी अपने भाषण में ऐसी कोई बात न कहें, जिससे किसी व्यक्ति या धर्म को कोई तकलीफ पहुंचे या फिर आपसी माहौल बिगड़े. मुझसे अब दोबारा कभी भी ऐसी गलती नहीं होगी. मैं यूपी के सीएम से भी माफी मांगता हूं कि मेरी बात और हरकत से कोई तकलीफ पहुंची हो तो मुझे माफ कर दें.

ये भी पढ़ेंः नहीं मिली गैस तो ढूंढा खाना पकाने का अनोखा तरीका, प्रयागराज के अमन का देशी जुगाड़ देख हो जाएंगे हैरान, Video

6 मार्च को वायरल हुआ था वीडियो

बता दें, मौलाना अब्दुल्ला सालीम कासमी बिहार के अररिया जोकीहाट का रहने वाला है. 5 मई 2024 को उसने भागलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ की मां के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी. इसका वीडियो 6 मार्च को वायरल हुआ था, जिसके बाद वह फरार हो गया था. सोमवार की देर शाम मौलाना को बिहार के पूर्णिया से हिरासत में लिया गया है.

ज़रूर पढ़ें