कुएं के पानी में अचानक होने लगी हलचल, मची अफरा-तफरी, कुदरत का करिश्मा या कुछ और?

Morbi Well Water Mystery News: मोरबी जिले में अचानक एक कुएं के पानी में हलचल होने लगी. जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई. पानी में इतनी तेजी हलचल थी. जैसे कोई उबाल रहा हो.
Morbi Well Water Mystery News

मोरबी में कुएं से अचानक निकलने लगा पानी

Gujarat Collector Inspects Overflowing Well: गुजरात के मोरबी जिले में अचानक एक कुएं के पानी में हलचल होने लगी. जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई. पानी में इतनी तेजी हलचल थी. जैसे कोई उबाल रहा हो. हालांकि, बाद में पानी अचानक शांत हो गया. गांव में इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जिसके बाद मोरबी जिला प्रशासन हरकत में आया और विशेषज्ञों ने एक टीम भेजकर जांच कराई. जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह मामला मोरबी जिले के वीरपरडा गांव का है. जहां एक किसान के खेत में बने कुएं का पानी अचानक से जोर-जोर हिलने लगा. अद्भुत नजारा देखने के लिए आसपास के गांव वाले एकत्रित हो गए. किसान प्राणजीवनभाई सादरिया ने बताया कि खेत में बने कुएं में पानी की तेज हलचल सबसे पहले रविवार और सोमवार को देखी गई. लेकिन मंगलवार को अचानक पानी शांत हो गया.

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

बुधवार और गुरुवार को एक बार फिर पानी जोर-जोर से हिलने लगा. जैसे कोई बड़ा उबाल आ रहा हो. इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कई लोग इसे कुदरत का करिश्मा तो कई लोग कुछ और ही मान रहे. वहीं कुछ लोग वैज्ञानिक कारणों की बात करते नजर आए. अंत में प्रशासन को जांच के आदेश देने पडे़.

ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नए आंदोलन का ऐलान! दीपके ने बताया ‘कॉकरोचों’ का पूरा प्लान

इस घटना की जानकारी जैसे ही प्रशासन को मिली. जिला प्रशासन ने तुरंत ही जांच के आदेश दिए. विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. विशेषज्ञों के अनुसार, जिस कुआं में हलचल हो रही थी. उसकी खुदाई हाल ही में हुई है. भारी बारिश की वजह से भूजल तेजी से रीचार्ज होता है, तो जमीन के अंदर खाली जगहों में मौजूद हवा पानी के दबाव में बाहर निकलने की कोशिश करती है. जिसकी वजह से उबलता हुआ दिखाई देता है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें.

ज़रूर पढ़ें