50,000 से कम फॉलोअर्स तो नहीं मिलेगा MP-MLA को टिकट, शिवराज ने बताया चुनाव को लेकर PM मोदी का प्लान

BJP Ticket Distribution Rule: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी भारत के विकास और टेक्नोलॉजी को लेकर काफी एक्टिव थे. उन्होंने कहा कि हर विधायक और सांसद से कह दो कि 50 हजार से कम फॉलोअर हुए तो टिकट नहीं मिलेगा.
Shivraj Singh Chauhan And PM Modi

शिवराज सिंह चौहान और पीएम मोदी

PM Modi Social Media Plan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की किताब ‘अपनापन’ लॉन्चिंग प्रोग्राम रखा गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी और उनकी टेक्नोलॉजी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने इस दौरान कई पुरानी बातों का जिक्र किया. वहीं केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किताब में अपने 35 सालों के संबंधों और अनुभवों का वर्णन किया गया है. यहां जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी भारत के विकास और टेक्नोलॉजी को लेकर काफी एक्टिव थे. उन्होंने विधायक और सांसदों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के आदेश दिए थे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने कहा कि हर विधायक और सांसद से कह दो कि 50 हजार से कम फॉलोअर हुए तो टिकट नहीं मिलेगा. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी को दूर दृष्टा बताया.

पुराने दिनों का सुनाया किस्सा

शिवराज सिंह ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं प्रदेश महामंत्री था. उस दौरान नरेंद्र भाई प्रभारी बनकर आए थे. चुनाव के दौरान एक बैठक हुई, जिसमें उन्होंने पूछा कि किसके पास ई-मेल है. तब बैठक में सन्नाटा छा गया. इस दौरान बाबूलाल जी गौर कहने लगे कि नरेंद्र भाई ये क्या फीमेल-फीमेल कर रहे हो. ये फीमेल ईमेल से क्या होने वाला है. यह कहते ही वह हंसने लगे.

ये भी पढे़ंः खत्‍म होगी कर्नाटक कांग्रेस में छिड़ी कुर्सी की लड़ाई! दिल्ली में हाईलेवल बैठक, सिद्धारमैया की व‍िदाई तय?

समय से पहले भांपते हैं पीएम

पीएम मोदी की आगे की सोच को लेकर कहा कि मैं जब भी उनसे मिलने जाता था, तो उनके कानों पर मफलर बंधा मिलता और कंप्यूटर पर काम करते रहते थे. उनको पता था कि आज अगर भारत का भाग्य बनाना है, विकसित भारत का निर्माण करना है, तो टेक्नोलॉजी बहुत जरूरी है. वे समय से पहले भाप लेते थे. जैसे दुनियाभर के एआई जानने वालो को यहां बुलाने का काम किया.

ज़रूर पढ़ें