Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में भारी गिरावट के बाद सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें आज का भाव

Petrol Diesel News: कच्चे तेल की कीमत कम होने के बाद पेट्रोल-डीजल का भाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, तेल कंपनियों ने कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है.
Petrol-Diesel

MP में 2,000 रुपए से ज्यादा UPI से नहीं लेंगे पेमेंट, पेट्रोल पंप डीलर्स का बड़ा फैसला

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट जंग के दौरान अमेरिका और ईरान ने सीजफायर की घोषणा की थी, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत भर-भराकर गिर गई. प्रतिदिन कच्चे तेल में गिरावट दर्ज की जा रही है. आने वाले समय में तेल-गैस कंपनियों पर दबाव कम होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी तक सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत पर कोई बदलाव नहीं किया है. जानें आज का भाव.

क्रूड ऑयल की कीमत जंग शुरू होने के बाद लगभग 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर 74 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई है. ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि तेल कंपनियां भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर सकती हैं.

आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

शहरपेट्रोल प्रति लीटरडीजल प्रति लीटर
दिल्ली102.12 रुपये95.20 रुपये
मुंबई111.21 रुपये97.83 रुपये
कोलकाता113.51 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई108.01 रुपये99.66 रुपये
हैदराबाद115.73 रुपये103.82 रुपये
बेंगलुरु110.89 रुपये98.80 रुपये
भोपाल114.65 रुपये99.33 रुपये
रायपुर108.06 रुपये101.32 रुपये

ये भी पढ़ेंः लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: न निकलने का रास्ता, न बचने का मौका…कलेजा चीर देगी 15 लोगों की मौत की दास्तां

मई में 4 बार बढ़े थे दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ मई 2026 में ही चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे. 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ. इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई. फिर 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ. हालांकि, इसके बाद से अब तक कीमत स्थिर है. संभावना है कि अगर क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर रहा तो पेट्रोल और डीजल के दाम घट सकते हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें