4399 दिन… PM Modi ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी देश में सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं. पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं.
PM Modi

पीएम मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीएम मोदी ने तोड़ दिया है. पीएम मोदी देश में सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं. पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं.

पीएम मोदी 12 साल पहले 16 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी. वे लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने. इससे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू सबसे ज्यादा दिनों तक प्रधानमंत्री रहे हैं. आजाद भारत के बाद नेहरू 1952 में चुनी हुई सरकार के तौर पर 4398 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे हैं. इस रिकॉर्ड को पीएम मोदी ने पीछे छोड़ दिया है.

नेहरू के कार्यकाल को पीछे छोड़ा

हालांकि, पंडित नेहरू का कुल कार्यकाल 16 साल 286 दिनों का है, लेकिन आजाद भारत में सिर्फ 4398 दिन तक ही पीएम रहे. पहली बार वे 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री बने थे. आजाद भारत के बाद नेहरू 13 मई, 1952 से 27 मई, 1964 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे थे. जिनके कार्यकाल को पीएम मोदी ने पीछे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ेंः भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने लोगों से की अपील, जानिए क्या कहा?

12 सालों में पीएम मोदी की उपलब्धियां

12 सालों में पीएम मोदी ने कई उपलब्धियों को अपने नाम किया है. जिसमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 की समाप्ति, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, नागरिक सेवाओं का डिजिटलीकरण, यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान क्रांति, जीएसटी का कार्यान्वयन, जल जीवन मिशन, कोविड-19 टीकाकरण अभियान और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहल शामिल है. पीएम मोदी ने देश की विकास यात्रा को नई गति दी है.

ज़रूर पढ़ें