CWG 2026 के विजेताओं से मिले PM मोदी, बोले- जो खेलेगा वो खिलेगा

PM Narendra Modi Met CWG Medals Winners: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीते. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे. भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.
PM Narendra modi Met CWG Medals winners

CWG 2026 के विजेताओं से मिले PM मोदी

PM Narendra Modi Met CWG Medals Winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात की है. पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुलाकात कर खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी. इस मुलाकात का एक वीडियो भी पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है. जिसमें गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी समेत कई खिलाड़ी नजर आए. इस दौरान साक्षी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा और प्रधानमंत्री काफी विनम्र हैं.

ऑलवेज चियर फॉर भारत

इस दौरान साक्षी ने पीएम मोदी से कुछ कहने का आग्रह किया. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा. ऑलवेज चियर फॉर भारत.” इसके बाद उन्होंने भारत माता की जय के नारे भी लगाए.

कॉमनवेल्थ में भारत का शानदार प्रदर्शन

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीते. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे. भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा. इसके साथ ही भारतीय मुक्केबाजों ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन किया. बॉक्सिंग में भारत ने कुल 10 पदक जीते, जिसमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर शामिल हैं. इस प्रदर्शन के साथ भारतीय मुक्केबाजी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया.

ज़रूर पढ़ें