पीएम मोदी से सवाल करने वाली नॉर्वे की पत्रकार जासूस है? आरोपों के बाद खुद दी सफाई
नॉर्वे की महिला पत्रकार हेले लिंग और पीएम मोदी
Norway Journalist Spy Claims: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों नॉर्वे दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने संयुक्त प्रेसवार्ता की. जिसमें नॉर्वे की एक महिला पत्रकार हेले लिंग ने सवाल पूछकर विवादों में घिर गई. सवाल पूछने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब ट्रोल किया. उस पर विदेशी एजेंट और जासूस होने का आरोप लगाया. हेले लिंग ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है. जानें क्या कहा?
सोमवार को नॉर्वे के ओस्लो में पीएम मोदी से महिला पत्रकार हेले लिंग ने प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर सवाल किया था. जिसके बाद पत्रकार को सोशल मीडिया पर लोगों ने विदेशी एजेंट बताया. इस पर हेले लिंग ने सफाई देते हुए कहा कि वो विदेशी जासूस नहीं हैं, बल्कि अपना पत्रकारिता का काम कर रही हैं.
I never thought I would have to write this, but I am not a foreign spy of any sort, sent out by any foreign government.
— Helle Lyng (@HelleLyngSvends) May 18, 2026
My work is journalism, primarily in Norway now.
नाराज होकर ब्रीफिंग से चली गईं थी हेले
बता दें, हेले लिंग नॉर्वे के डैग्सविसेन अखबार से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने पीएम मोदी के जाते समय दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस से सवाल न लेने पर आपत्ति जताई थी. हालांकि, बाद में भारतीय दूतावास ने उन्हें विशेष प्रेस ब्रीफिंग के लिए बुलाया था. जहां पर हेले ने भारत की विश्वसनीयता और मानवाधिकारों के रिकॉर्ड पर सीधे सवाल खडे़ कर दिए. इसका जवाब विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने दिया. इस दौरान हेले ने जब बीच में जॉर्ज को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने चुप करा दिया, जिसके बाद हेले नाराज होकर ब्रीफिंग रूम से बाहर चली गईं. जब इस घटना का वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ेंः बस्तर में अमित शाह बोले- बंदूकों के साये में जीने का डर खत्म, नक्सल खात्मे में कांग्रेस ने नहीं दिया साथ
महिला पत्रकार हेले लिंग ने दी सफाई
हेले लिंग ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद सफाई देते हुए कहा, मैने कभी भी नहीं सोचा था कि मुझे ये लिखना पड़ेगा, लेकिन मैं किसी भी देश की विदेशी जासूस नहीं हूं और न ही किसी विदेशी सरकार द्वारा भेजी गई हूं. मेरा काम पत्रकारिता है और मैं वही कर रही हूं. इस विवाद के बाद हेले लिंग के जहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मात्र 800 फॉलोवर्स थे. वहां अब यह आंकड़ा करीब 27,000 के पार पहुंच गया.