PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर कमेंट करके धमकाया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

फेसबुक पोस्ट पर अबू मुस्तफा नाम के यूजर ने जान से मारने की धमकी दी है. आरोपी ने कमेंट में लिखा है, 'कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत को बंद कर देना चाहिए. नहीं तो ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा.'
Prime Minister Narendra Modi (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(File Photo)

Threat to PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले फेसबुक की एक पोस्ट पर अबू मुस्तफा नाम के एक यूजर ने ये धमकी दी है. पीएम मोदी 8 जुलाई से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे. लेकिन उससे पहले ही प्रोग्राम के लिए फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करके धमकी दी गई है. वहीं धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं.

‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ प्रोग्राम की पोस्ट पर दी धमकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के दौरे पर रहेंगे. यहां पीएम मोदी के स्वागत में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था. द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक पोस्ट पर अबू मुस्तफा नाम के यूजर ने जान से मारने की धमकी दी है. आरोपी ने इस कमेंट में लिखा है, ‘कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत को बंद कर देना चाहिए. नहीं तो ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा.’

8 से 12 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे PM

द ऑस्ट्रेलिया टुडे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी है. इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को भी टैग किया गया है. इस पोस्ट में बताया गया है कि 3 जुलाई को धमकी दी गई थी, उसी दिन फेडरल पुलिस ने इसे संज्ञान में ले लिया था. हालांकि मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 12 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे. 9 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन होना है. यहां पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. यहां ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ अनौपचारिक मुलाकात के साथ ही दोनों देशों के बीच डिफेंस डील को लेकर समझौता होना है.

ये भी पढे़ं: बिहार के BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, हर्ष फायरिंग में हुई थी महिला की मौत, 25 लाख का जुर्माना भी लगा

ज़रूर पढ़ें