पश्चिम बंगाल का ‘अभेद्य किला’ भेदने की कोशिश, ममता बनर्जी के गढ़ में रोड शो करेंगे PM मोदी

पश्चिम बंगाल अभी भी बीजेपी के लिए अभेद्य किला बना हुआ है. केंद्र और पश्चिम बंगाल के नेतृत्व के बीच में अक्सर टकराव की स्थिति भी देखी जाती है. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने युद्ध स्तर पर चुनाव की तैयारी की थी. लेकिन बीजेपी की तमाम कोशिश के बावजूद बीजेपी विधानसभा चुनाव में जीत से काफी दूर रही थी.
PM Modi and CM Mamata Banerjee (File Photo)

PM मोदी और CM ममता बनर्जी(File Photo)

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इसी के साथ ही बंगाल में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. जानकारी के मुताबिक चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में 10 से 12 रैलियां और रोड शो करेंगे. इसके साथ ही बीजेपी के कई दिग्गज इस चुनावी रण में उतरेंगे.

ममता के गढ़ में होगा PM का रोड शो

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में ज्यादा रैलियां और रोड शो करने के लिए सहमति जताई है. इस दौरान पीएम मोदी ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर विधानसभा सीट में भी रो शो करेंगे. भवानीपुर सीट से बीजेपी ने इस बार सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतारा है. हालांकि प्रधानमंत्री मोदी की रैली और रोड शो को लेकर अभी तक पार्टी की तरफ से कोई भी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.

BJP के कई दिग्गज चुनावी संग्राम में उतरेंगे

पश्चिम बंगाल का किला बीजेपी के लिए अभी तक अभेद्य बना हुआ है. बंगाल के चुनाव में बीजेपी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इस कारण बीजेपी ने अपने कई स्टार चेहरों को चुनावी संग्राम में उतारने की तैयारी की है. इस चुनाव में बीजेपी की तरफ से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है.

चुनाव प्रचार में मिथुन चक्रवर्ती भी आ सकते हैं नजर

बीजेपी सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ताबड़तोड़ रैलियां करते नजर आएंगे. इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने की संभावना है. मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले चुनाव में भी बीजेपी के लिए प्रचार किया था.

BJP के लिए पश्चिम बंगाल अभेद्य किला!

पिछले एक दशक में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र की राजनीति के साथ ही की अन्य राज्यों में भी सरकार बनाई है. लेकिन पश्चिम बंगाल अभी भी बीजेपी के लिए अभेद्य किला बना हुआ है. केंद्र और पश्चिम बंगाल के नेतृत्व के बीच में अक्सर टकराव की स्थिति भी देखी जाती है. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने युद्ध स्तर पर चुनाव की तैयारी की थी. लेकिन बीजेपी की तमाम कोशिश के बावजूद बीजेपी विधानसभा चुनाव में जीत से काफी दूर रही थी.

ये भी पढे़ं: PM मोदी ने फिर बनाया रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले राजनेता बने, जानिए किसको छोड़ा पीछे

ज़रूर पढ़ें