‘नीतीश सेतु’ पर सियासी घमासान, उद्घाटन के बाद RJD समर्थकों का हंगामा, पोस्टर फाड़े, Video

Nitish Setu: 'नीतीश सेतु' का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण के बाद आरजेडी समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया और वहां पर लगे पोस्टरों को निकालकर फेंक दिया. इसका वीडियो भी सामने आया है.
Nitish Setu uproar

'नीतीश सेतु' पर सियासी घमासान

Nitish Setu: बिहार में नीतीश सेतु को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. इस सेतु का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. लेकिन उनके जाने के बाद आरजेडी समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया और वहां पर लगे पोस्टरों को निकालकर फेंक दिया. अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें भारी संख्या में युवाओं का हुजूम उत्पात मचाते दिखाई दे रहा है.

नीतीश सेतु का लोपार्पण शनिवार को पीएम मोदी ने किया था. यह पुल बीच में तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर को भी जोड़ता है. पीएम मोदी के लोकार्पण के बाद एक अलग ही नजारा देखने को मिला. पीएम मोदी जैसे ही लोकार्पण के बाद रवाना हुए. वहां पर आरजेडी समर्थक युवाओं ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया.

इस दौरान उत्पात मचाने वाले युवाओं ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए और वहां पर लगे पोस्टरों को फाड़ कर फेंक दिया. इतना ही नहीं पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जो अब वायरल हो रहा है.

नीतीश कुमार को क्रेडिटः ललन सिंह

इसके अलावा नीतीश सेतु पर क्रेडिट को लेकर भी घमासान मचा हुआ है. आरजेडी भी इस पुल के निर्माण को अपनी उपलब्धि बता रही है. जबकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार को जाता है. उनकी कोशिश की वजह से ही यह पुल तैयार हुआ है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इसमें भाजपा का भी कोई योगदान नहीं है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें