पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा
विधायक हरमीत सिंह और चेतन सिंह जोड़ामाजरा
Punjab AAP MLA Resign: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस समय प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार है. यही वजह है कि सरकार सत्ता में बने रहने के लिए अभी से तैयारी कर रही है. एक दिन पहले ही 31 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. लेकिन , लिस्ट जारी होने के महज 24 घंटे बाद ही पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह शामिल हैं. अचानक हुए इन इस्तीफों के बाद प्रदेश की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है.
दोनों ही विधायकों ने अपने इस्तीफे का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं चेतन सिंह जोड़ा माजरा आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं. इस तरह आम आदमी पार्टी के 2 विधायकों ने AAP का दामन छोड़ दिया है.
विधायकों ने पार्टी छोड़ने की वजह बताने के लिए चंडीगढ़ में साढ़े 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. अब देखना होगा कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह पार्टी छोड़ने की क्या बताते हैं.
विधायकों के इस्तीफे पर पार्टी ने क्या कहा?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि दोनों विधायक अपनी विवादित बयानों और कई मामलों के कारण चर्चा में रहते थे. दोनों पर ही पहले से ही कई मामले दर्ज हैं. तो वहीं आम आदमी पार्टी ने साफ कहा कि हम तो उनको पहले ही किनारे कर चुके थे. मतलब यह कि दोनों के पार्टी इस्तीफे की पटकथा पहले ही लिख चुकी थी. जिसकी जानकारी पार्टी को भी थी.
ये भी पढ़ें: LIVE: कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी, बस में अखिलेश-तेजस्वी समेत कई विपक्षी नेता सवार