जो असम में हुआ, अब वह पूरे देश में हो रहा है…परिसीमन को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला
राहुल गांधी
Rahul Gandhi Press Conference: सरकार ने संशोधित परिसीमन बिल को को पास कराने की पूरी तैयारी कर ली है. दो तिहाई सपोर्ट का इंतजाम भी कर लिया गया है और बिल की कॉपियां संसद के सदस्यों को बांट दी गई हैं. लेकिन विपक्ष लगातार परिसीमन बिल और महीला आरक्षण बिल का विरोध कर रहा है. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए हैं.
मतदाताओं को अपने पक्ष में करना चाहती है-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कि भाजपा मनमाने तरीके से मतदाताओं को अपने पक्ष में करना चाहती है. जो बीजेपी का विरोध करता है, उनकी आवाज दबा दी जाती है. जेन-जी आप इस नंबर को याद कर लीजिए.. 850 लोकतंत्र को तबाह करने वाला यह नबंर है. उन्होंने आगे कहा कि हमने वोट चोरी का रास्ता बंद किया तो बीजेपी ने नया रास्ता निकाल लिया.
(राहुल गांधी ने 850 नंबर को जिक्र इसलिए किया क्योंकि अगर संशोधित परिसीमन विधेयक को मंजूरी मिल जाती है तो लोकसभा की अधिकतम संवैधानिक सीमा को 550 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है.)
जो असम में हुआ अब वो पूरे देश में होगा-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा ‘BJP नया चुनावी नक्शा बनाने जा रही है.परिसीमन बिल देश में लोकतंत्र को खत्म कर देगा. जो असम में हुआ अब वो पूरे देश में होगा. यह परिसीमन बिल देश में लोकतंत्र को खत्म कर देगा.’ उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा ‘सरकार सीटें बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण का बहाना बना रही है, जबकि महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है और इसे तुरंत लागू किया जा सकता है.’
राहुल गांधी ने कहा कि ‘हमने मोदी, शाह और ज्ञानेश को घेर लिया है और वे भी यह बात जानते हैं’. मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम लेते हुए उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के पास ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पर्याप्त जानकारी मौजूद है. राहुल ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे अब बच नहीं पाएंगे और यह जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी.



