Bengal Election: 2 साल पहले भागी पत्नी, जब वोट डालने पहुंची तो पति ने… 5 घंटे से मौके का कर रहा था इंतजार

Bengal Election: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ पर एक अजीबोगरीब घटना नजर आई है. मतदान केंद्र पर घात लगाए बैठे ने जैसे ही अपनी पत्नी को देखा तो....
Bengal Election

सांकेतिक तस्वीर

Bengal Election: 23 अप्रैल 2026 को बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हुई है. मतदान के दौरान सिलीगुड़ी के एक मतदान केंद्र पर अलग ही नजारा दिखाई दिया. मतदान केंद्र के बाहर एक युवक दो साल पहले किसी और के साथ भागी अपनी पत्नी को रोकने लिए लगभग 5 घंटे तक इंतजार करता रहा. शख्स को पता था कि उसकी पत्नी वोट डालने जरूर वहां आएंगी. जैसे ही महिला वोटर स्लिप और ईपीआईसी कार्ड के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची, घात लागए बैठा पति हरकत में आया और महिला को दबोच लिया.

दोनों में होने लगी हाथापाई

युवक ने उसके बाल भी खीचें और पीछे से उसे अपनी बाहों में जकड़ लिया. दोनों के बीच हाथापाई होने लगी तभी सीएपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और महिला को छुड़ाकर लगातार चिल्ला रहे और गाली-गलौज कर रहे उस युवक को काबू में किया. ये पूरी घटना सिलीगुड़ी उपमंडल के मतिगारा-नक्सलबारी विधानसभा क्षेत्र के फांसिदेवा के ताराबारी में बूथ संख्या 25/238 की है. इस मतदान केंद्र पर ऐसा ड्रामा हुआ कि लोग देखते ही रह गए.

5 घंटे से घात लगाएं बैठा था पति

यहां पर करीब 5 घंटे से घात लगाए बैठे पति को पूरा भरोसा था कि दो साल पहले भागी उसकी पत्नी वहां पर वोट डालने जरूर आएगी. हुआ भी कुछ ऐसा ही, करीब 2 बजे एक महिला वहां पहुंची. पति तुरंत उस पर झपट पड़ा. बाद में पता चला कि वह महिला तो उसकी पत्नी थी. दो साल पहले वह अपने साथी के साथ भाग गई थी.

सुरक्षाबलों से पति की मांग

इससब के बाद शख्स ने सीएपीएफ से मांग की कि जब तक उसका नाम महिला के ईपीआईसी कार्ड से पति के रूप में नहीं हटा दिया जाता, तब तक उसे वोट न डालने दिया जाए. लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने ऐसा करने से मना कर दिया और महिला ने अपना वोट डाला. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों के द्वारा उसे पोलिंग बूथ से बाहर ले जाया गया. उसका पति बहुत गुस्से में था. मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही वह सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों को गालियां देने लगा.

ये भी पढ़ें: WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप ओपन करने की जरूरत नहीं, मैसेज आते ही दिखेगा बबल, जानें क्या है नया फीचर

ज़रूर पढ़ें