PM मोदी ने जिस दुकान से खाई थी झालमुड़ी, उसके मालिक को मिली जान से मारने की धमकी, पाक-बांग्लादेश से आ रहे फोन
झालमुड़ी खरीदते पीएम मोदी
Jhalmuri Vendor get Life Threat: पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान झालमुड़ी शब्द खूब सुर्खियों में रहा. पीएम मोदी ने झाड़ग्राम जिले में चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाई थी. जिसके बाद झालमुड़ी चुनाव प्रचार से लेकर परिणाम तक खूब सुर्खियां बटोरी. दुकानदार भी रातों-रात सोशल मीडिया पर स्टार बन गया. लेकिन अब दुकानदार के लिए लोकप्रियता डर का सबब बन गई है. उन्हें कई विदेशी नंबरों से फोन आते हैं, जिसके माध्यम से धमकियां दी जाती हैं. धमकियों से परेशान होकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान सड़क किनारे लगी एक झालमुड़ी की दुकान पर गए और दुकानदार बिक्रम साऊकी से झालमुड़ी खरीदकर खाई और बातचीत की. इस दौरान का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगा. चुनाव बाद तो पूरे देश में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाई. पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने के बाद दुकानदार के यहां झालमुड़ी खरीदने वालों की लाइनें लगने लगीं और वह स्टार बन गया.
Jhargram, West Bengal: The Jhalmuri vendor, who had once served jhalmuri to the Prime Minister Narendra Modi, has claimed that he is receiving threats from Pakistan and Bangladesh
— IANS (@ians_india) May 22, 2026
Jhalmuri vendor Vikram Sao says, "They are calling from Pakistan and threatening that they will… pic.twitter.com/xJOe4cwuQI
PM को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम को मिली धमकी
अब पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने की धमकी मिल रही है. जिसकी वजह से वे और उनका पूरा परिवार काफी डरा हुआ है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से मोबाइल पर पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन और वीडियो कॉल्स आ रहे हैं, जो धमकियां देते हैं. धमकियों की वजह से पूरा परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है.
ये भी पढ़ेंः बंगाल हिंसा पर 5 साल पुरानी पोस्ट को लेकर बुरे फंसे परमब्रत-स्वास्तिका, FIR दर्ज, 31 लोगों की हुई थी मौत
बिहार के रहने वाले हैं बिक्रम
फिलहाल, बिक्रम के आरोपों ने बंगाल में नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है. पुलिस ने भी मामले पर संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बिक्रम मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं.