गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सीवान, BJP नेता के भांजे और जीजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

Bihar Crime: सीवान में अपराधियों के हौसले इस तरह से बुलंद हैं कि भाजपा नेताओं के रिश्तेदार तक सुरक्षित नहीं हैं. बदमाशों ने मंगलवार की शाम सीवान में भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी के रिश्तेदारों पर हमला कर दिया. जिसमें भांजे की मौत हो गई, जबकि जीजा का इलाज जारी है.
shooting in Siwan Harsh Singh Death

हर्ष सिंह की मौत (फाइल फोटो)

Bihar Crime: बिहार का सीवान जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है. अपराधियों के हौसले इस तरह से बुलंद हैं कि भाजपा नेताओं के रिश्तेदार तक सुरक्षित नहीं हैं. बदमाशों ने मंगलवार की शाम सीवान में भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी के रिश्तेदारों पर हमला कर दिया. इस दौरान कई राउंड गोलियां चलाई, जिसमें भांजे की मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. जानें कैसे शुरू हुआ विवाद?

जानकारी के मु्ताबिक, भाजपा नेता मनोज सिंह के रिश्तेदार तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने सड़क के किनारे अपनी कार को खड़ी कर दी और किसी का इंतजार करने लगे. अचानक से एक कार वहां से गुजरी और खड़ी कार से सट गई, जिसकी वजह से भाजपा नेता की कार में निशान बन गए. यह देखते ही कार मालिक आगबबूला हो गए और चालक को फटकार लगाई. यहीं से विवाद शुरू हो गया.

कहासुनी के दौरान बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली

जब भाजपा नेता के रिश्तेदार चंदन सिंह ने उनकी कार पर स्क्रैच मारने वाली कार चला रहे व्यक्ति को फटकार लगाई, तो यह बात उसे नागवार गुजरी और दोनों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते कार चला रहे व्यक्ति ने चंदन सिंह और उनके बेटे हर्ष सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगते ही दोनों पिता-पुत्र जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद बदमाश भी फरार हो गए.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, जिंदा जले 5 लोग, MP के रहने वाले थे सभी

सुरक्षा व्यस्था पर उठे सवाल

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बेटे हर्ष को मृत घोषित कर दिया. वहीं चंदन सिंह का गंभीर हालत में इलाज जारी है. इस घटना ने एक बार फिर बिहार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें