सोनम वांगचुक का 21वें दिन भी अनशन जारी, अस्पताल में दवा लेने से इनकार, पत्नी ने देश के लोगों से की भावुक अपील

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक का 21वें दिन भी अनशन जारी है. अस्पताल में उन्होंने दवा लेने से इनकार कर दिया है. पत्नी गीतांजलि ने देश के नाम भावुक संदेश जारी किया है.
Sonam Wangchuk Hunger Strike

सोनम वांगचुक का अस्पताल में भी अनशन जारी

Sonam Wangchuk Hunger Strike In Hospital: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस ने उठा लिया और सबदरगंज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कराया है. लेकिन वहां भी सोनम वांगचुक का अनशन जारी है. इसकी जानकारी उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दी है. इसके साथ ही पत्नी ने लोगों से अपील की है कि वे उनके साथ खड़े रहें और उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करें. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि सोनम वांगचुक की जांच की है, जिसमें फिलहाल उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर सामान्य हैं.

सोनम वांगचुक की सेहत के बारे में सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बांबा ने कहा, “वे शनिवार सुबह 7:30 बजे से हमारे अस्पताल में भर्ती हैं. वे अभी भी उपवास पर हैं. उनके सभी जरूरी पैरामीटर जैसे ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और ऑक्सीजन सैचुरेशन स्थिर हैं. वे पूरी तरह होश में हैं और उन्हें सब पता है. लेकिन उनमें डिहाइड्रेशन के लक्षण जरूर दिख रहे हैं. उन्हें इलाज की जरूरत है. लेकिन हमारी काउंसलिंग के बावजूद, वे इलाज कराने से मना कर रहे हैं.

डॉक्टर ने बताया, “वे न तो ओरल रिहाइड्रेशन फ्लूइड, न ही इलेक्ट्रोलाइट सॉल्यूशन और न ही IV थेरेपी ले रहे हैं. हाई कोर्ट के आदेशों को ध्यान में रखते हुए, AIIMS में इमरजेंसी मेडिसिन के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. अक्षय कुमार भी हमारी टीम में शामिल हुए हैं. उन्होंने मरीज़ की जांच की है और उनकी मेडिकल हिस्ट्री ली है. उन्होंने अपनी एक्सपर्ट राय दी है जो हमारी राय से मेल खाती है. हम सोनम वांगचुक पर लगातार नज़र रखे हुए हैं. हम उन्हें लगातार फ्लूइड थेरेपी या ORS लेने के लिए भी समझा रहे हैं. लेकिन वे इसे लेने को तैयार नहीं हैं.”

ये भी पढ़ेंः जंतर-मंतर पर फिर बवाल! अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP फाउंडर का अब आया रिएक्शन

पत्नी ने की भावुक अपील

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने सभी देशवासियों से अपील की है कि वे वांगचुक के समर्थन में आगे आएं और उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करें. फिलहाल, अस्पताल में वांगचुक के साथ उनकी पत्नी मौजूद हैं.

ज़रूर पढ़ें