खूनी खेल का अंत! 6 लोगों की जान लेने वाला आरोपी मृत मिला, कैसे हुई मौत

Telangana suicide: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी पी राजकुमार मृत मिला है. पुलिस को उसका शव कोठूर थाना क्षेत्र में मिला है.
पी राजकुमार

पी राजकुमार

Telangana suicide: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में नाबालिग से रेप का एक आरोपी शुक्रवार रात जमानत पर जेल से बाहर आया था. हालां‍कि आरोपी ने बाहर आते ही 6 लोगों का मर्डर कर द‍िया.आरोपी ने सबसे पहले अपनी 30 साल की पत्नी, 4 साल और 18 महीने के दो बेटों की हत्या की. इसेक बाद 17 साल की रेप पीड़ित, उसकी मां और नानी को भी मार दिया. हत्‍या के तीन दिन बाद आरोपी पी राजकुमार का शव पंजरेला गांव में बरामद हुआ है. फ‍िलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उसने सुसाइड किया है फ‍िर किसी ने उसकी हत्‍या की है.

पुलिस ने बताया कि तेलंगाना के रंगा रेड्डी ज़िले में सोमवार को एक व्यक्ति मृत पाया गया. उस पर POCSO मामले के अलावा छह लोगों की हत्या का आरोप है. फि‍लहाल पुल‍िस की शुरुआती र‍िपोर्ट की मानें तो उसकी मौत आत्महत्या का मामला लग रही है.

कहां मिला पी राजकुमार का शव?

पुलिस के अनुसार, पी. राजकुमार का शव हैदराबाद से लगभग 35 किलोमीटर दूर पेनजेरला गांव के एक खेत में बरामद हुआ है. चेवेल्ला के DCP योगेश गौतम ने कहा कि उसके शव के पास कीटनाशक की एक बोतल मिली है. फ्यूचर सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी ने बताया कि पुलिस को राजकुमार का मोबाइल भी मिला, जिसमें एक वीडियो था.

उसने यह वीडियो हत्याओं से कुछ घंटे पहले रिकॉर्ड किया था. जोशी के मुताबिक, राजकुमार को ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत थी. वीडियो में उसने कहा कि बढ़ते कर्ज़ के कारण “उसका ज़िंदगी से मोहभंग हो गया था. उसे एक ऐसी महिला ने धोखा दिया जिस पर वह भरोसा करता था.

6 लोगों की हत्‍या के मामले में था फरार

आरोपी राजकुमार ने पिछले शुक्रवार की रात लड़की, उसकी मां और दादी को बेरहमी से मार डाला था. कहा जा रहा है कि, उन्होंने राजकुमार के खिलाफ पॉक्सो केस दर्ज कराया था. बाद में, वह घर गया और अपनी पत्नी सरिता और दो बेटों को भी मारकर फरार हो गया.हत्या की वारदात के तुरंत बाद आरोपी ने अपने पिता को फोन कर अपराध कबूल किया था.

ये भी पढ़ें:अंकित शर्मा हत्‍याकांड में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार, साल 2020 में नाले में मिला था शव

ज़रूर पढ़ें