‘TMC के शासन में घुसपैठियों की फैक्ट्री फली-फुली…’, पश्‍च‍िम बंगाल के लिए पीएम मोदी ने दी 6 गारंटी

West Bengal Assembly election 2026: पश्‍च‍िम बंगाल में गुरुवार को पीएम मोदी ने 3 जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि बंगाल में केवल घुसपैठियों की ही फैक्ट्री फली फूली है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने बंगाल वासियों के 6 गारंटी भी दी हैं.
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

West Bengal Assembly election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है. आसनसोल में उन्होंने कहा कि आपने TMC पर विश्वास किया था, लेकिन TMC ने बंगाल में निर्ममता की सारी हदें पार कर दीं हैं. पीएम ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के पापों का घड़ा अब भर चुका है. बंगाल में अगली सरकार ‘डबल-इंजन’ वाली सरकार होगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल 4 मई के बाद एक नए युग में प्रवेश करेगा. बंगाल में बदलाव अब एक ऐसी सच्चाई बन गया है जिसे मिटाया नहीं जा सकता है. 4 मई के बाद हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा.बंगाल में अब TMC का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा.  

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार में केवल घुसपैठिए की फैक्ट्री फली फुली हैं.दंगाइयों और अपराधियों की दुकानें फली फूली हैं. टीएमसी की सरकार में फर्जी डॉक्यूमेंट बनाना और पशुओं की तस्करी यही इंडस्ट्री डेवलप की है

बंगाल के लिए मोदी ने दी 6 गारंटी

बीरभूम बंगाल में TMC का मजबूत गढ़ माना जाता है. यही पर पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया है. प्रधानमंत्री ने बंगाल वासियों को 6 गारंटी भी दी हैं. उन्‍होंने भयमुक्त बंगाल, सरकारी सिस्टम की जवाबदेही, भ्रष्टाचार, अपराध की फाइलें खुलेंगी, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा, TMC के गुंडे नहीं बचेंगे इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि बंगाल में अब सातवें वेतन आयोग को भी लागू किया जाएगा.  

पीएम ने कहा कि हमारा सिद्धांत है. हमारा मंत्र है. सबका साथ, सबका विकास. हम इसके प्रति प्रतिबद्ध हैं. लेकिन बंगाल में मैं एक और वादा करता हूं. सबका साथ, सबका विकास और उन्होंने बंगाल को लूटा है, सबका हिसाब होगा.

बीरभूम से बीजेपी को उम्मीद ज्यादामोदी

भारतीय जनता पार्टी की नजर बीरभूम शुरुआत से ही है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां साल 2021 में जिले की 11 सीटों में से 10 सीटों पर टीएमसी ने ही जीत दर्ज की थी. यहां 3% हिंदू और 37% मुस्लिम आबादी है. पिछले कुछ सालों में बीजेपी ने यहां अपनी एक्‍ट‍िविटी बढ़ाई है. इसके साथ ही संगठन को भी यहां मजबूत किया है. इस चुनाव में यहां बीजेपी को अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद है.

बंगाल से होगी न‍िर्मम सरकार की व‍िदाईPM

हल्दिया में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बंगाल में TMC की विदाई का ऐलान हो गया है. विकसित बंगाल के लिए निर्मम सरकार की विदाई करनी होगी. पूरे बंगाल में बीजेपी की लहर है. ममता का जो हाल नंदीग्राम में हुआ वही इस बार भवानीपुर में होगा. पिछले चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा था. यही वजह है कि पीएम मोदी ने नंदीग्राम के पुराने रिजल्‍ट को याद करते हुए तंज कसा है.

ये भी पढ़ें: 5 साल में ‘दीदी’ की दौलत में जोरदार उछाल! हलफनामे में बताया कहां से हो रही कमाई

ज़रूर पढ़ें