यूपी चुनाव से पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री, BJP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में शुमार किए जाने वाले युजवेंद्र चहल ने यूपी चुनाव से पहले राजनीति में कदम रख दिया है.
Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में शुमार किए जाने वाले युजवेंद्र चहल ने यूपी चुनाव से पहले राजनीति में कदम रख दिया है. अब वह गेंदबाजी के अलावा राजनीतिक मामलों को लेकर भी चर्चा में रहेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में स्पेशल इनवाइटी बनाया है.

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी

दरअसल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 21 नवंबर को घोषित की गई भाजपा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की है. इस लिस्ट में चहल का नाम भी शामिल है. चहल को मिलने वाली जिम्मेदारी यह किसी एक कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं, बल्कि संगठन की कार्यकारिणी में दी गई जगह है. हालांकि, इस पद की समय-सीमा और चहल की भूमिका को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

अमरपाल मौर्य से की थी मुलाकात

भाजपा ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में कई लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हैं. इसी लिस्ट में युजवेंद्र चहल को भी जगह मिली है. उन्हें दिल्ली से राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. इससे पहले युजवेंद्र चहल ने बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद अब उन्हें संगठन में अहम भूमिका दी गई है.

युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने स्पिन गेंदबाज हैं. वह अपनी लेग स्पिन और गुगली के लिए मशहूर हैं. उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. IPL में भी उनका प्रदर्शन काफी चर्चा में रहा है. चहल ने अपनी गेंदबाजी से कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया है. क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले चहल का नाम अब भाजपा की नई ओबीसी मोर्चा टीम में शामिल होने के कारण चर्चा में है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें