दिवाली पर घर को सजाएं इन 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स से, मां लक्ष्मी के पदचिह्न से लेकर मोर डिजाइन तक
इस दिवाली बनाएं ये रंगोली
Diwali Rangoli Designs: दिवाली खुशियों, रोशनी और पूजा का त्योहार है. इस दिन लोग घरों में दीपक जलाते हैं और आंगन, दरवाजे और ऑफिस सजाते हैं. त्योहार की सजावट में रंगोली का महत्व होता है. इसे शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने सी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. हर साल रंगोली के नए डिजाइन पसंद किए जाते हैं. अगर आप भी इस दिवाली सुंदर रंगोली बनाना चाहते हैं, तो आ इन पांच रंगोली को बना सकते हैं.
मां लक्ष्मी के पदचिह्न वाली रंगोली
मां लक्ष्मी के पैरों के निशान वाली रंगोली पारंपरिक और शुभ मानी जाती है. इसे मुख्य दरवाजे से अंदर की ओर बनाएं.

जगह कम हो तो छोटे पदचिह्नों के साथ कमल का फूल बना सकते हैं. बड़े आंगन में रंगों और फूलों से इसे अच्छा बनाई जा सकता है.
दीपक और मंडल डिजाइन
दीपक वाली गोल रंगोली आंगन या ऑफिस के लिए अच्छा ऑप्शन है. बीच में बड़ा दीपक बनाएं और उसके चारों ओर गोल मंडल तैयार करी.

किनारों पर छोटे दीये, बिंदियां और फूलों की आकृतियां बनाकर इसे सुंदर बनाया जा सकता है.
शुभ दीपावली रंगोली डिजाइन
इस डिजाइन के बीच में गणेश जी की आकृति बनाएं और उसके ऊपर या नीचे शुभ दीपावली लिखें.

चारों तरफ फूल, पत्तियां और छोटे दीपक बनाएं. यह रंगोली मुख्य द्वार या पूजा स्थल पर अच्छी लगेगी.
फूलों वाली रंगोली
प्राकृतिक सजावट पसंद है, तो गेंदे, गुलाब और अन्य फूलों की पंखुड़ियों से रंगोली बनाएं. बीच में गोल आकार रखें और अलग-अलग रंगों की पंखुड़ियों से परतें सजाएं.

यह डिजाइन कम समय में तैयार हो जाती है और इसकी खुशबू माहौल को खास बनाती है.
मोर डिजाइन वाली रंगोली
मोर के पंखों से प्रेरित रंगोली रंगीन और आकर्षक दिखती है. नीले, हरे, पीले और गुलाबी रंगों से मोर की आकृति बनाएं.

आसपास फूल और दीपक जोड़ने से डिजाइन सुंदर लगेगा. रंगोली बनाते समय साफ जगह चुनें और रंगों का संतुलित इस्तेमाल करें. इससे त्योहार की सजावट यादगार बन सकती है.



