क्या आप भी नाली में बहा देते हैं AC का पानी? इन 4 तरीकों से बचाएं अपने हजारों रुपये

AC Water Reuse: आपने देखा होगा कि एसी चलते समय उसके पाइप से लगातार पानी निकलता है, जिसे अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमी वाले मौसम में एक एसी रात भर में कई लीटर पानी निकाल सकता है.
AC Water Reuse

AC के पानी का इस्तेमाल करें

AC Water Reuse: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए आजकल लगभग हर मिडल परिवार घंटों एसी (AC) चला रहा है. आपने देखा होगा कि एसी चलते समय उसके पाइप से लगातार पानी निकलता है, जिसे अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमी वाले मौसम में एक एसी रात भर में कई लीटर पानी निकाल सकता है? इस पानी को फेंकने के बजाय आप घर के कई छोटे-मोटे कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे पानी की बर्बादी को रोका जा सके.

पेड़-पौधों के लिए हो सकता है इस्तेमाल

एसी का पानी बागवानी के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें क्लोरीन नहीं होता. मनी प्लांट जैसे पौधों के लिए तो यह सबसे बेहतर है. बस ध्यान रखें कि इस पानी में पोषक तत्व कम होते हैं, इसलिए अगर आप इसे गमलों में डाल रहे हैं तो महीने में एक बार खाद का इस्तेमाल जरूर करें ताकि पौधों को पूरी खुराक मिलती रहे.

घर की साफ-सफाई

हम हर रोज घर की सफाई और पोंछा लगाने में काफी पानी इस्तेमाल करते हैं. इस बर्बादी को रोकने के लिए आप एसी से निकलने वाले पानी को एक बाल्टी में भर लें. इसमें पोंछा लगाने वाला लिक्विड या फिनाइल मिलाकर आप पूरे घर की सफाई आसानी से कर सकते हैं.

बाथरूम और फ्लश में उपयोग

टॉयलेट में एक बार फ्लश करने पर बहुत ज्यादा पानी खर्च हो जाता है. अगर आप एसी के पानी को इकट्ठा करके बाथरूम में रख लेते हैं, तो इसे फ्लश की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही बाथरूम का फर्श धोने के लिए भी यह पानी एक बेहतरीन विकल्प है, जिससे ताजे पानी की बचत होगी.

ये भी पढ़ें-गर्मियों में लू को कहें बाय-बाय! अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और खुद को रखें सुरक्षित

गाड़ी के वाइपर के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल

नल के साधारण पानी से कार के वाइपर की पाइपलाइन में गंदगी जम सकती है. चूंकि एसी का पानी डिस्टिल्ड वॉटर की तरह होता है, इसलिए यह कार के वाइपर टैंक के लिए बहुत सुरक्षित है. इसमें थोड़ा सा साबुन का घोल मिलाकर आप अपनी कार का कांच साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें