अगर आप भी कम तापमान पर चलाते हैं AC तो सावधान! इन 5 बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
सांकेतिक तस्वीर
भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घर, ऑफिस और कार में घंटों तक ऐसी चलाकर समय बिताते है. खासतौर तो जून-जुलाई में जब बारिश के साथ-साथ उमस बहुत बढ़ जाती है. ऐसे लोग ऐसी को कम तापमान में चलाते हैं. लेकिन दूसरी तरफ डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा समय तक एसी में रहना आपको बीमार बना सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि लगातार ऐसी के कम तापमान में रहना और शरीर को प्राकृतिक वातारण से दूर रखना बीमारी को न्योता देने के समान है.
संतुलन बिगड़ने से बढ़ता है खतरा
डॉक्टरों का मानना है कि लंबे समय तक एसी में रहने से त्वचा में रूखापन, आंखों में जलन, सिरदर्द, थकान और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ लोगों को गले में खराश, सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी जैसी परेशानी हो भी हो सकती है. कई बार लोग लंबे समय तक ठंडे वातारवरण में रहते और फिर अचानक गर्मी में निकल पड़ते है इससे शरीर के तापमान का संतुलन बिगड़ जाता है और लोग बीमार पड़ जाते हैं.
AC के उपयोग को लेकर डॉक्टरों की सलाह
AC के तापमान को लेकर डॉक्टरों ने सलाह दी है कि एसी का तापमान बहुत कम रखने से बचें और उसे सामान्य स्तर पर रखें. हर कुछ समय में बाहर सामान्य वातावरण में भी कुछ मिनट बिताएं. इतना ही नहीं पर्याप्त पानी पीते रहे साथ ही कमरे में हवा का उचित प्रवाह भी बना रहे. यदि आंखों, त्वचा या सांस से जुड़ी परेशानी लगातार बनी रहे तो चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है.
डॉक्टरों को अनुसार ऐसी के इस्तेमाल करना गलत नहीं है, लेकिन लंबे समय तक लगातार और बिना संतुलन के उपयोग से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें-बार-बार हो रहा है सिरदर्द? इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर समस्या