बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं, लैब जांच में मिले खतरनाक तत्व, FSSAI ने लिया एक्शन
बिसलेरी का बोतल बंद पानी
FSSAI Action After Lab Test: सोचिए, जब भी हम घर से बाहर कहीं दूसरे स्थान के लिए जाते हैं और घर से साथ में पानी ले जाना भूल जाते हैं, तब हम यही सोचते हैं कि मार्केट से बोतल बंद पानी बिसलेरी खरीदकर अपनी प्यास बुझा लेंगे. लेकिन अगर देश की सबसे बड़ी और विश्वसनीय बोतल बंद पानी ब्रांड बिसलेरी का पानी ही पीने लायक न निकले, तब क्या होगा. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने का मंजूरी दे दी है. कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का एक सैंपल जांच में पीने लायक नहीं पाया गया है.
लैब जांच में तय मानकों से ज्यादा मिले खतरनाक तत्व
खबरों के अनुसार, रविवार को FSSAI ने बिसलेरी पानी की शुद्धता जांचने के लिए पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का सैंपल लिया था. FSSAI ने इस पानी का जांच लैब में कराई. जांच में पानी में तय मानकों से अधिक ब्रोमेट और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) पाए गए. जांच में बिसलेरी के बोतल बंद पानी को अशुद्ध घोषित कर दिया गया. FSSAI ने स्पष्ट किया है कि यह पानी पीने लायक नहीं है.
दूसरी जांच में भी फेल हुई बिसलेरी
बिसलेरी ने पहली जांच की रिपोर्ट को चुनौती दी थी. कंपनी ने कहा था कि जांच में गलती हुई है. इसके बाद उसी सैंपल को दोबारा जांच के लिए बड़ी रेफरल फूड लैब में भेजा गया. लेकिन दूसरी जांच में भी कंपनी को कोई राहत नहीं मिली. लैब ने पानी में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) नाम का खतरनाक तत्व पाया और सैंपल को पीने के लिए असुरक्षित बता दिया. इसी वजह से प्राधिकरण ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मुकदमा चलाने की अनुमति दी दी है.
कई बड़े ब्रांड FSSAI की जांच के दायरे में
FSSAI लगातार कई दूसरी कंपनियों पर भी सख्ती दिखा रहा है. इस साल 2026 में देश के कई बड़े ब्रांड्स के सैंपलों की जांच की गई है. खबरों के अनुसार, FSSAI ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी जांच करने वाला है. वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर निगरानी बढ़ाई जा रही है. एनर्जी ड्रिंक और अल्कोहलिक बेवरेज बनाने वाली कंपनियां भी नियामक की जांच में हैं. अब बिसलेरी का बोतलबंद पानी का पीने लायक न होना सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.



