रोज-रोज की सब्जियों से हो गए हैं बोर? ट्राई करें आसान बूंदी कढ़ी रेसिपी, मिलेगा शानदार स्वाद

Boondi Kadhi Recipe: यह डिश न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाती है, बल्कि गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है. चावल के साथ इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है. अगर आप रोज़ की सब्जियां खाकर ऊब गए हैं और कुछ नया व हल्का बनाना चाहते हैं, तो बूंदी कढ़ी जरूर ट्राई करें.
Boondi Kadhi

बूंदी कढ़ी

Boondi Kadhi Recipe: गर्मियों के दिनों में हर कोई ऐसा खाना पसंद करता है जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो. ऐसे में बूंदी कढ़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है. दही और बेसन से बनने वाली यह कढ़ी स्वाद में हल्की खट्टी और बेहद लाजवाब होती है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें पकौड़े बनाने की जरूरत नहीं पड़ती. बाजार में मिलने वाली तैयार बूंदी से आप बहुत कम समय में स्वादिष्ट कढ़ी बना सकते हैं.

यह डिश न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाती है, बल्कि गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है. चावल के साथ इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है. अगर आप रोज़ की सब्जियां खाकर ऊब गए हैं और कुछ नया व हल्का बनाना चाहते हैं, तो बूंदी कढ़ी जरूर ट्राई करें.

जरूरी सामान

  • 1 कप दही
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 कप बूंदी
  • 3 से 4 कप पानी
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच घी या तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • ½ छोटा चम्मच राई
  • एक चुटकी हींग
  • 8 से 10 करी पत्ते
  • 2 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • सजाने के लिए हरा धनिया

ये भी पढ़ें-सर्दी-जुकाम और बुखार को हल्के में न लें! बढ़ सकता है टीबी का खतरा, रिसर्च में खुलासा

बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही और बेसन डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि मिश्रण एकदम स्मूद हो जाए.
  • इसके बाद इसमें हल्दी, नमक और पानी मिलाएं और दोबारा अच्छे से चलाएं, जिससे कोई गांठ न रहे.
  • अब इस मिश्रण को कढ़ाही में डालकर आंच पर पकाएं.
  • पकाते समय लगातार चलाते रहें ताकि कढ़ी नीचे न लगे.
  • लगभग 15 से 20 मिनट तक पकाने के बाद जब कढ़ी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तब इसमें बूंदी डाल दें और 2 से 3 मिनट तक और पकने दें.
  • तड़का लगाने के लिए एक छोटे पैन में घी या तेल गर्म करें.
  • इसमें जीरा, राई और हींग डालें. फिर करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
  • तैयार तड़के को कढ़ी में डालकर अच्छी तरह मिला दें.
  • अंतिम में ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं और गरमा-गरम चावल के साथ स्वादिष्ट बूंदी कढ़ी का आनंद लें.

ज़रूर पढ़ें