रात में दाल खाना सही या गलत? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

Dal at Night: आयुर्वेद के अनुसार, रात में हमेशा हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना बेहतर माना जाता है. अगर रात में भारी दालें खाई जाएं तो पेट में गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
Dal at night

रात में दाल खाना चाहिए या नहीं

Dal at Night: दाल भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा मानी जाती है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. कई घरों में दाल दिन में बनाई जाती है, जबकि कुछ लोग रात के खाने में भी दाल खाना पसंद करते हैं. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या रात में दाल खाना सेहत के लिए सही होता है या नहीं? आखिर रात में दाल खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है. आइए आसान शब्दों में आयुर्वेद के अनुसार इसका सच जानते हैं.

आयुर्वेद क्या कहता है?

आयुर्वेद के अनुसार, रात में हमेशा हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना बेहतर माना जाता है. अगर रात में भारी दालें खाई जाएं तो पेट में गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि अगर दाल खाना ही हो, तो मूंग दाल जैसी हल्की और जल्दी पचने वाली दाल का चुनाव करना अच्छा रहता है.

दाल खाने का सही समय क्या है?

  • आयुर्वेद मानता है कि दाल खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर होता है, क्योंकि उस समय शरीर की पाचन शक्ति ज्यादा मजबूत रहती है.
  • इससे दाल आसानी से पच जाती है और शरीर को पूरा पोषण भी मिलता है.
  • साथ ही वजन कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-45 डिग्री की तपती गर्मी में शरीर को रखेगा कूल, दही और पुदीने से बनाएं ठंडी लस्सी

रात में दाल खाने के नुकसान

  • जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उन्हें रात में ज्यादा दाल खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन धीमा हो सकता है.
  • जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है उन्हें रात में अरहर, मसूर और उड़द जैसी भारी दालें नहीं खानी चाहिए.
  • अगर किसी को रात में नींद ठीक से नहीं आती, तो देर रात दाल खाना उनकी परेशानी बढ़ा सकता है.
  • रात में दाल खाने से कुछ लोगों को पेट दर्द, गैस या कब्ज की दिक्कत हो सकती है.
    खासकर किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को रात में दाल खाने में सावधानी बरतनी चाहिए.

ज़रूर पढ़ें