45 डिग्री की तपती गर्मी में शरीर को रखेगा कूल, दही और पुदीने से बनाएं ठंडी लस्सी
Mint Lassi Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए आप घर पर पुदीना और गुड़ से बनी स्वादिष्ट लस्सी बना सकते हैं. दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया, पुदीने की ठंडक और गुड़ के पोषक तत्व मिलकर शरीर को ठंडा रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
दही और पुदीना का लस्सी
summer cooling drink: मई-जून की तेज गर्मी, गर्म हवाएं और लू की वजह से शरीर जल्दी गर्म हो जाता है. इससे शरीर में पानी की कमी, पेट में जलन और कमजोरी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे समय में कई लोग बाजार की ठंडी ड्रिंक्स पीते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जातीं. गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए आप घर पर पुदीना और गुड़ से बनी स्वादिष्ट लस्सी बना सकते हैं. दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया, पुदीने की ठंडक और गुड़ के पोषक तत्व मिलकर शरीर को ठंडा रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं इस हेल्दी देसी लस्सी को आसानी से बनाने का तरीका.
जरूरी सामग्री
- 2 कप ठंडा और गाढ़ा दही
- आधा कप ताजी पुदीने की पत्तियां
- 3-4 चम्मच गुड़ का पाउडर या कद्दूकस किया हुआ गुड़
- आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- आधा छोटा चम्मच काला नमक
- चौथाई छोटा चम्मच चाट मसालाजरूरत के अनुसार ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े
ये भी पढ़ें-गर्मी में AC जैसी ठंडक देगी सत्तू की लस्सी, लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाएगी, जानें आसान रेसिपी
बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले मिक्सर के छोटे जार में पुदीने की पत्तियां, गुड़ और थोड़ा ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें ताकि मुलायम पेस्ट तैयार हो जाए.
- अब बड़े जार में ठंडा दही डालें. इसमें तैयार पुदीना-गुड़ का पेस्ट, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और चाट मसाला मिलाएं.
- इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें या मथानी की मदद से फेंट लें, ताकि लस्सी झागदार और स्वादिष्ट बन जाए.
- अब तैयार लस्सी को गिलास में निकालें. ऊपर से बर्फ डालें और पुदीने की पत्ती या थोड़ा भुना जीरा डालकर सजाएं. फिर इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें.