Diwali 2026: इस दिवाली घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, स्वाद है लाजवाब

Diwali Homemade Special Recipes: दिवाली के दिन न केवल पटाखे फोड़े जाते हैं, बल्कि घरों में स्वादिष्ट मिठाइयां भी बनाई जाती हैं. जब घर पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद हों और खुशियों का माहौल हो, तो स्वादिष्ट पकवान खाने का आनंद ही अलग होता है. ऐसे में इस बार दिवाली पर कुछ अलग तरह की डिश बनाएं, जिससे यह दिवाली यादगार बन सके.
Diwali 2026 Special Recipes

इस दिवाली बनाएं ये खास डिश

Delicious Homemade Diwali Dishes: कुछ ही दिनों बाद दिवाली का पावन पर्व आने वाला है. इस खास मौके को लेकर लोगों में अभी से ही उत्साह देखने को मिल रहा है. दिवाली के दिन न केवल पटाखे फोड़े जाते हैं, बल्कि घरों में स्वादिष्ट मिठाइयां भी बनाई जाती हैं. जब घर पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद हों और खुशियों का माहौल हो, तो स्वादिष्ट पकवान खाने का आनंद ही अलग होता है. ऐसे में इस बार दिवाली पर कुछ अलग तरह की डिश बनाएं, जिससे यह दिवाली यादगार बन सके.

स्वादिष्ट मैसूर पाक

    घी को गर्म करके उसमें बेसन मिलाएं. शक्कर में आधा कप पानी डालकर चाशनी बनाएं. इसमें बेसन और घी का मिश्रण डालकर लगातार चलाएं.

    मिश्रण गाढ़ा होने पर चिकनाई लगी प्लेट में फैलाएं. ऊपर से पिस्ता और खरबूजे के बीज डालें. ठंडा होनी पर टुकड़ों में काट लें.

    मैदे के शाही मालपुए

      मैदे में दूध, सौंफ और थोड़ा तेल मिलाकर घोल तैयार करें. शक्कर, पानी और नींबू के रस से चाशनी बनाएं. गर्म तेल में घोल डलकर मलपुए तलें.

      न्हें चाशनी में डुबोएं और ऊपर से मेवे व इलायची पाउडर डालकर परोसें.

      चॉकलेट गुझिया

        मैदे में घी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें. भुने हुए खोये में पिसी शक्कर, कोको पाउडर, चॉकलेट चिप्स और बादाम एसेंस मिलाएं.

        आटे में भरावन रखकर गुझिया बनाएं और घी में सुनहरा होने तक तलें. चॉकलेट सॉस से सजाकर परोसें.

        खस्ता मक्खन बड़ा

          मैदे में गर्म घी, दही और मीठा सोडा मिलाकर आटा गूंथें. छोटे गोले बनाकर चपटा करें और धीमी आंच पर तल लें.

          शक्कर और पानी की दो तार वाली चाशनी बनाएं. इसमें मक्खन बड़े डालकर 10 मिनट रखें. पिस्ता और चांदी के वर्क से सजाएं.

          ये भी पढ़ें-करवा चौथ पर व्रत खोलने के बाद बनाएं ये 5 स्वादिष्ट डिशेज, परिवार के साथ उठाएं त्योहार का आनंद

          स्वादिष्ट रसभरे चिरोटे

            रवा, मैदा, दही, तेल और बेकिंग सोडा मिलाकर सख्त आटा गूंथें. दो पूरियां बेलकर उनके बीच घी मिला चावल का आटा लगाएं.

            इन्हें रोल करके छोटे टुकड़े काटें और दोबारा बेल लें. घी में तलकर शक्कर की चाशनी में डुबोएं. इलायची पाउडर डालकर परोसें.

            ज़रूर पढ़ें