गर्मी में खाएं हल्की और स्वादिष्ट गुजराती तोरई-मूंग दाल, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत, जानिए आसान रेसिपी

Gujarati Style Turai Moong Dal Recipe : यह डिश जल्दी तैयार हो जाती है, स्वाद में अच्छी लगती है और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है. गर्मियों में हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन सबसे बेहतर माना जाता है. तोरई और मूंग दाल का मेल स्वाद और सेहत दोनों का अच्छा संतुलन देता है.
Gujarati Turai Moong Dal

गुजराती तोरई-मूंग दाल

Gujarati Style Turai Moong Dal Recipe: जून की तेज गर्मी में रसोई में ज्यादा समय बिताने का मन नहीं करता और अक्सर भारी खाना खाने की इच्छा भी कम हो जाती है. इस मौसम में शरीर से पसीने के जरिए काफी पानी निकलता है, इसलिए ऐसी चीजें खाना फायदेमंद होता है जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो. इसी वजह से कद्दू, लौकी, तोरई और करेला जैसी सब्जियां गर्मियों में खूब पसंद की जाती हैं. हालांकि, कई लोगों को खासकर तोरई खाना पसंद नहीं होता और उसका नाम सुनते ही वे नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं.

यह डिश जल्दी तैयार हो जाती है, स्वाद में अच्छी लगती है और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है. गर्मियों में हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन सबसे बेहतर माना जाता है. तोरई और मूंग दाल का मेल स्वाद और सेहत दोनों का अच्छा संतुलन देता है. अगली बार जब घर में तोरई आए, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

तोरई-मूंग दाल बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 500 ग्राम तोरई (छीलकर बड़े टुकड़ों में कटी हुई)
  • आधा कप धुली हुई मूंग दाल
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 मध्यम आकार के टमाटर (कटे हुए)
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा जीरा
  • एक चुटकी हींग

घर पर ऐसे बनाएं गुजराती स्टाइल तोरई-मूंग दाल

  • सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और करीब 15 से 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें.
  • इसके बाद प्रेशर कुकर में भीगी हुई दाल, कटी हुई तोरई, टमाटर, अदरक, नमक और लगभग दो कप पानी डाल दें.
  • कुकर का ढक्कन बंद करके 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं. सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और प्रेशर अपने आप निकलने दें.
  • अब एक छोटी कड़ाही में घी गर्म करें. उसमें जीरा और थोड़ी सी हींग डालकर तड़का तैयार करें.
  • तैयार तड़के को पकी हुई दाल में डालें और अच्छी तरह मिला लें.
  • दाल को 2 मिनट तक और पकाएं. आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें.

ये भी पढ़ें-6 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं? जानिए सबसे सुरक्षित और पौष्टिक फूड ऑप्शंस

इस तरह करें सर्व

गरमागरम तोरई-मूंग दाल को रोटी या सादे चावल के साथ परोस सकते हैं. यह दोपहर और रात दोनों समय के खाने के लिए बढ़िया ऑप्शन है. साथ ही यह पेट के लिए हल्की और पचाने में आसान होती है. इसके स्वाद को और बढ़ाने के लिए आप अचार, पापड़ या धनिया-पुदीना की चटनी भी साथ में परोस सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें