पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की कलबुर्गी रोटी की तारीफ, जानिए क्यों बन रही है देशभर की पसंद
कलबुर्गी रोटी
Kalaburgi Roti Health Benefits: भारत अपनी संस्कृति और खान-पान की विविधता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं. जब किसी स्थानीय खाने की चर्चा देश के प्रधानमंत्री करते हैं, तो उसकी पहचान और भी बढ़ जाती है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कर्नाटक की प्रसिद्ध कलबुर्गी रोटी का उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि यह रोटी लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ हजारों महिलाओं को रोजगार भी दे रही है. यही कारण है कि अब यह पारंपरिक रोटी गांवों से निकलकर बड़े शहरों तक पहुंच रही है और लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है.
कलबुर्गी रोटी क्या है?
- कलबुर्गी रोटी कर्नाटक के कलबुर्गी जिले की एक पारंपरिक और प्रसिद्ध रोटी है.
- इसे मुख्य रूप से ज्वार के आटे से बनाया जाता है, जो इस क्षेत्र का प्रमुख अनाज माना जाता है.
- यह रोटी अपने बड़े आकार, नरम बनावट और खास स्वाद के लिए जानी जाती है.
- इसे बनाने के लिए ज्वार के आटे को गर्म पानी की मदद से गूंथा जाता है और फिर हाथों से फैलाकर रोटी का आकार दिया जाता है.
- इसके बाद इसे तवे पर अच्छी तरह सेंका जाता है.
- आमतौर पर इस रोटी को भरवां बैंगन की सब्जी, मूंगफली की ग्रेवी या लहसुन, तिल और मूंगफली से बनी चटनी के साथ खाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें-नारियल पानी भूल जाइए! गर्मियों में शरीर को AC जैसा ठंडा रखेंगे ये 5 सस्ते जूस
सेहत के लिए कितना फायदेमंद है कलबुर्गी रोटी?
- ज्वार को पोषक तत्वों से भरपूर अनाज माना जाता है और इसे मोटे अनाजों में विशेष स्थान प्राप्त है.
- इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई जरूरी खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
- ज्वार की रोटी खाने से वजन नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है.
- यह मधुमेह के मरीजों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है क्योंकि यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करती है.
- इसके अलावा, यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है.
- इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है.
- इसी वजह से ज्वार की रोटी को एक स्वस्थ और संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.