नारियल पानी भूल जाइए! गर्मियों में शरीर को AC जैसा ठंडा रखेंगे ये 5 सस्ते जूस
नारियल पानी की जगह पिएं ये ड्रिंक्स
5 Juices Better Than Coconut Water: देश के लगभग सभी राज्यों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. इन दिनों तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है. गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं. अक्सर गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे बचने के लिए लोग नारियल पानी का सेवन करते हैं. हालांकि यह फल शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है, लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा होने के कारण हर कोई इसे नहीं खरीद पाता है.
विटामिन और मिनरल्स से भरपूर नारियल पानी पीने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. ऐसे में आइए जानते हैं नारियल पानी की जगह इस्तेमाल होने वाले पांच सस्ते और हेल्दी ऑप्शन के बारे में, जिनका सेवन कर आप खुद को दिनभर तरोताजा और ठंडा रख सकते हैं.
तरबूज का जूस
- गर्मियों में तरबूज सबका पसंदीदा फल है. इसका जूस शरीर में पानी की कमी को दूर करता है.
- नारियल पानी की तरह इसमें भी विटामिन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को तरोताजा रखते हैं.
लौकी का जूस
- लौकी भले ही स्वाद में अच्छी न लगे, लेकिन सेहत के लिए यह बहुत फायदेमंद है.
- इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है साथ ही कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो गर्मी में शरीर को एनर्जी और हाइड्रेशन देते हैं.
सफेद पेठे का जूस
- गर्मियों में नारियल पानी की जगह सफेद पेठे का जूस एक बेहतरीन ऑप्शन है.
- इसमें 96 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है. कैल्शियम और जिंक से भरपूर यह जूस शरीर को अंदर से ठंडक देता है.
केले के तने का जूस
- केले की तरह उसका तना भी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है.
- इसके जूस में विटामिन B6, पोटैशियम और आयरन जैसे तत्व होते हैं.
- यह शरीर को ताकत देता है, बीमारियों से बचाता है और अंदरूनी ठंडक पहुंचाता है.
ये भी पढ़ें-45 डिग्री की तपती गर्मी में शरीर को रखेगा कूल, दही और पुदीने से बनाएं ठंडी लस्सी
स्नेक गॉर्ड का जूस
- चिचिंडा का जूस शरीर के लिए बहुत लाभकारी है. इसमें फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं.
- यह जूस शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखता है और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है.