Besan Laddu Recipe: घर पर बनाएं खस्ता और दानेदार बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा जिसकी हर कोई करेगा तारीफ

Khasta Besan Laddu Recipe: अगर आपके घर में बेसन और देसी घी है, तो आप आसानी से स्वादिष्ट और दानेदार बेसन के लड्डू बना सकते हैं. धीमी आंच पर घी में भुना हुआ बेसन इन लड्डुओं को बेहतरीन खुशबू और स्वाद देता है. ये लड्डू बनाने में भी ज्यादा मुश्किल नहीं हैं.
Besan Ladoo

बेसन के लड्डू

Sweet Recipe: त्योहार हो या फिर घर में कुछ मीठा खाने का मन हो, बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर मिठाई बनाना एक अच्छा ऑप्शन है. अगर आपके घर में बेसन और देसी घी है, तो आप आसानी से स्वादिष्ट और दानेदार बेसन के लड्डू बना सकते हैं. धीमी आंच पर घी में भुना हुआ बेसन इन लड्डुओं को बेहतरीन खुशबू और स्वाद देता है. ये लड्डू बनाने में भी ज्यादा मुश्किल नहीं हैं.

जरूरी सामग्री

  • बेसन – 2 कप.
  • शुद्ध देसी घी – 1/2 कप.
  • पिसी हई चीनी या तगार (बूरा) – 1 कप.
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच.
  • पानी – 1 से 2 छोटे चम्मच.
  • बारीक कटे काजू और बादाम – 2 बड़े चम्मच.

ये भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi Healthy Prasad: गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को लगाएं हेल्दी भोग, ट्राई करें ये 3 स्वादिष्ट प्रसाद

बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई लें और उसमें देसी घी डालकर हल्का गर्म करें. अब इसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें.
  • बेसन को लगभग 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें.
  • अब भुने हुए बेसन पर 1 से 2 छोटे चम्मच पानी के छींटे डालें. पानी डालते ही बेसन में हल्का झाग बनेगा और इससे लड्डुओं में दानेदार टेक्सचर आएगा.
  • पानी डालने के बाद करीब 1 मिनट तक बेसन को चलाते हुए भूनें, ताकि पानी अच्छी तरह सूख जाए.
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और बेसन के मिश्रण को किसी चौड़े बर्तन में निकाल ले. इसे कुछ देर ठंडा होने दें.
  • ध्यान रखें कि बेन बहुत गर्म न हो, क्योंकि गर्म बेसन में चीनी डालने से चीनी पिघल सकती है और मिश्रण पतला हो सकता है.
  • जब बेसन हल्का गुनगुना रह जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी या तगार, इलायची पाउडर और बारीक कटे काजू-बादाम डालें.
  • सभी चीजों को हाथों की मदद से अच्छी तरह मिलाकर गूंथ लें.
  • अब मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा हाथ में लें और उसे दबाते हुए गोल आकार के लड्डू बना लें. इसी तरह सारे लड्ड तैयार कर लें.
  • इन्हें पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें