मानसून में जन्नत बन जाती है MP की यह ऐतिहासिक जगह, पानी में तैरते महल से लेकर गूंजती वादियों तक हर नजारा कर देगा हैरान!
मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है यह प्लेस
Mandu tourism: मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है, जो अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटकों की पसंदीदा जगह है. वैसे तो यहां कई शानदार पर्यटन स्थल हैं, लेकिन मांडू की सुंदरता सबसे अनोखी है. अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और बेहतरीन ऐतिहासिक बनावट की वजह से इसे UNESCO की विश्व धरोहर बनने की सूची में भी जगह मिली है. यह ऐतिहासिक शहर मध्य प्रदेश के धार जिले में है, जो इंदौर से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. मांडू को मांडव नाम से भी जाना जाता है. आज भले ही यह एक छोटा और शांत कस्बा दिखाई देता है, लेकिन पुराने समय में यह दुनिया के सबसे अमीर और बड़े शहरों में गिना जाता था.
जहाज महल
दो कृत्रिम झीलों (कपूर और मुंज सागर) के बीच बना दो मंजिला ‘जहाज महल’ मांडू की असली पहचान है. इसकी बनावट ऐसी है कि पानी के बीच खड़ा कोई विशाल जहाज नजर आता है, इसलिए इसका नाम जहाज महल पड़ा.

मानसून के मौसम में जब ये दोनों झीलें पानी से लबालब भर जाती हैं, तब इस महल की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है.
हिंडोला महल
हिंडोला महल का अर्थ झूला होता है, जिसे यह नाम अपनी खास बनावट की वजह से मिला है. इस महल की दीवारें थोड़ी झुकी हुई हैं, जिससे यह एक बड़े झूले जैसा दिखाई देता है.

पुराने समय में यह राजा का शाही दरबार हुआ करता था और यह मांडू के मुख्य शाही महल परिसर का ही एक हिस्सा है.
बाज बहादुर महल
मालवा के सुल्तान बाज बहादुर एक बेहतरीन तलवारबाज होने के साथ-साथ बहुत बड़े संगीतकार भी थे. मान्यता है कि उनके राग दीपक गाने से बुझे हुए दीए भी अपने आप जल उठते थे.

रानी दुर्गावती से युद्ध में हारने के बाद वे मांडू आ गए और अपना पूरा जीवन संगीत के नाम कर दिया, जहां वे अपनी रानी रूपमती के साथ मिलकर संगीत का अभ्यास करते थे.
एको पॉइन्ट
दाई महल को इस अनोखे तरीके से बनाया गया है कि इसके सामने खड़े होकर तेज बोलने पर आवाज साफ गूंजती है.

इस प्राचीन वास्तुकला की खासियत यह है कि यहां से गूंजने वाली आवाज लगभग 35 किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है.
ये भी पढ़ें-Lohagad Fort History: भूतिया रहस्य और जानलेवा खाई…जानिए उस लोहागढ़ किले का सच, जहां केतन की मौत हुई
घूमने के लिए बेस्ट समय क्या है?
मांडू घूमने के लिए जुलाई से सितंबर सबसे अच्छा समय है. इस दौरान विंध्याचल की पहाड़ियां हरी-भरी हो जाती हैं और मौसम बेहद सुहाना हो जाता है, जिससे यहां की खूबसूरती और पर्यटन का आनंद दोगुना हो जाता है.