Monsoon Health Care Tips: मानसून की एंट्री के साथ रखें सेहत का खास ख्याल, अपनाएं ये आसान टिप्स और रहें फिट
सर्दी-जुकाम और बुखार से बचें
Stay Fit During Rainy Season: बारिश का मौसम गर्मी से तो राहत देता है, लेकिन इस दौरान कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. देश के कई इलाकों में मानसून शुरू हो चुका है और मौसम सुहावना हो गया है. हालांकि, इस मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण, पेट की समस्याएं और एलर्जी जैसी दिक्कतें ज्यादा देखने को मिलती हैं. इसलिए बारिश के मौसम में अपनी सेहत का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है.
साफ पानी पिएं-ताजा खाना खाएं
बारिश के मौसम में हमेशा साफ, उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पीना चाहिए. इससे पेट से जुड़ी बीमारियों और संक्रमण का खतरा कम होता है. साथ ही बाहर खुले में मिलने वाले खाने और स्ट्रीट फूड से बचें. इस मौसम में घर का ताजा और साफ-सुथरा भोजन खाना सबसे अच्छा रहता है.
हाथों की सफाई का रखें ध्यान
मानसून में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं. इसलिए खाना खाने से पहले और बाहर से घर आने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना जरूरी है. यह आसान आदत आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती है.
भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलें
अगर आप बारिश में भीग जाएं, तो ज्यादा देर तक गीले कपड़े न पहनें. गीले कपड़ों में रहने से सर्दी, जुकाम और बुखार होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए घर पहुंचते ही सूखे और साफ कपड़े पहन लेना चाहिए.
ये भी पढ़ें-दांतों को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं आपकी ये 5 आदतें, पता भी नहीं चलेगा और हो सकती है बीमारी
इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाएं
बारिश के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रखना जरूरी है, ताकि बॉडी स्वास्थ्य रहे. इसके लिए रोज ताजे फल, हरी सब्जियां, विटामिन-सी वाली चीजें और ड्राई फ्रूट्स खाएं. साथ ही भरपूर पानी पिएं और हर दिन 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें, ताकि शरीर स्वस्थ रहे.