इंजेक्शन लगते समय नहीं होगा दर्द, बस करना होगा ये एक काम, रिसर्च में हुआ खुलासा
इंजेक्शन लगवाते समय ये काम करें दर्द नहीं होगा
Simple Trick Reduces Pain: जब भी कोई छोटी या बड़ी बीमारी होती है, तो डॉक्टर या तो टैबलेट देते हैं या इंजेक्शन लगाते हैं. इंजेक्शन या सुई का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक को दर्द का एहसास होने लगता है. कई बच्चे तो ऐसे होते हैं, जोइंजेक्शन का नाम सुनते ही रोने लगती हैं और डर के कारण कहीं दूर भाग जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुई या इंजेक्शन लगवाते समय अगर एक काम कर लिया जाए, तो थोड़ा सा भी दर्द महसूस नहीं होगा.
स्विट्जरलैंड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ज्यूरिख की एक हालिया रिसर्च में कुछ ऐसा ही खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि इंजेक्शन लगवाते समय बस एक काम करने से दर्द का एहसास भी नहीं होगा.
रिसर्च में क्या पता चला?
स्विट्जरलैंड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ज्यूरिख की नई रिसर्च में एक दिलचस्प बात सामने आई है. ‘फ्रंटियर्स इन पेन रिसर्च’ जर्नल में छपी इस स्टडी के अनुसार, सुई लगते समय अपना पसंदीदा गाना सुनने से दर्द कम महसूस होता है. इस रिसर्च के लिए 204 ऐसे मरीजों को चुना गया, जिन्हें MRI से पहले नस में कैनुला लगवाना था. रिसर्च का मसद यह जानना था कि अलग-अलग तरह का म्यूजिक दर्द पर कैसा असर डालता है.
दर्द को कैसे मापा गया?
मरीजों को कितना दर्द हुआ, यह जानने के लिए रिसर्चर्स ने तीन बार उनसे पूछा. पहली बार सुई लगते ही, दूसरी बार 30 सेकंड बाद और तीसरी बार दो मिनट बाद. इन तीनों समय के जवाबों की तुलना करने पर एक साफ पैटर्न देखने को मिला.
ये भी पढ़ें-करीना कपूर की तरह चेहरे पर चाहिए ग्लो, तो अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स
पसंदीदा गाने का असर
रिसर्च के नतीजों से पता चला कि सुई लगने जैसी प्रक्रिया के दौरान पसंदीदा म्यूजिक सुनने से दर्द का अहसास कम हो सकता है. खास बात यह रही कि इसमें मरीजों के खुद के पसंदीदा गाने भी शामिल किए गए थे, जिससे पता चलता है कि गाने का चुनाव भी जरूरी है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि म्यूजिक हर किसी का दर्द कम कर देगा. इसे दर्द कम करनी में मदद करने वाले एक तरीके के तौर पर देखा जा सकता है, इलाज के विकल्प के तौर पर नहीं.