स्विमिंग पूल में नहाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो हो सकता है त्वचा को भारी नुकसान

Swimming Pool Skin Care: स्विमिंग पूल में जाने से पहले और बाहर आने के बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. अपनी स्किन के अनुसार सही मॉइश्चराइजर चुनें. पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन त्वचा को रूखा बना सकती है, इसलिए त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए ग्लिसरीन या पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
swimming

स्विमिंग पूल में नहाते समय रखें सावधानी

Swimming Pool Skin Care: गर्मियों में कई लोग ठंडक पाने और फिट रहने के लिए स्विमिंग पूल का रुख करते हैं. स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर को एक्टिव रखती है और वजन कम करने में भी मदद करती है. पूल में नहाने और तैरने से शरीर तरोताजा महसूस करता है, लेकिन इसके पानी में मौजूद क्लोरीन त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है. इसके अलावा लंबे समय तक पूल में रहने से टैनिंग, त्वचा में रूखापन और इंफेक्शन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए स्विमिंग का आनंद लेने के साथ-साथ त्वचा की सही देखभाल करना भी बहुत जरूरी है.

मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें

स्विमिंग पूल में जाने से पहले और बाहर आने के बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. अपनी स्किन के अनुसार सही मॉइश्चराइजर चुनें. पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन त्वचा को रूखा बना सकती है, इसलिए त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए ग्लिसरीन या पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन लगाएं

स्विमिंग करने से पहले त्वचा पर वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इससे सूरज की हानिकारक किरणों और पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन से त्वचा को बचाने में मदद मिलती है. सनस्क्रीन त्वचा पर एक सुरक्षा परत का काम करती है.

स्विमिंग कैप और गॉगल्स पहनें

पूल में उतरने से पहले आंखों के आसपास सनस्क्रीन लगाएं और स्विमिंग गॉगल्स पहनें. इससे आंखों को क्लोरीन के असर से बचाया जा सकता है. वहीं बालों को नुकसान से बचाने के लिए स्विमिंग कैप का इस्तेमाल करें. स्विमिंग खत्म होते ही साफ पानी से शावर लेना भी जरूरी है, ताकि शरीर पर लगी क्लोरीन पूरी तरह साफ हो जाए.

ये भी पढ़ें-45 डिग्री की तपती गर्मी में शरीर को रखेगा कूल, दही और पुदीने से बनाएं ठंडी लस्सी

विटामिन C युक्त चीजें खाएं

स्विमिंग के कारण कभी-कभी त्वचा का नेचुरल पीएच लेवल भी प्रभावित हो सकता है. इसे संतुलित रखने के लिए विटामिन C से भरपूर फलों और खाद्य पदार्थों का सेवन करें. यह त्वचा को स्वस्थ रखने और उसकी चमक बनाए रखने में मदद करता है.

ज़रूर पढ़ें